फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa assembly polls 2022: Priyankas promise, 30 percent reservation for women if Congress voted to power in Goa

Goa assembly polls 2022: प्रियंका का वादा, गोवा में कांग्रेस सरकार बनी तो महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण

Fri, 10 Dec 2021 06:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 06:28 PM IST
सार

गोवा में सियासी जमीन बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी पर परोक्ष निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने गोवा की जनता से कहा कि वह राज्य में बाहर से आने वाले 'नए दलों' से सतर्क रहे। 

विज्ञापन
Goa assembly polls 2022: Priyankas promise, 30 percent reservation for women if Congress voted to power in Goa
गोवा के परंपरागत नृत्य में शामिल हुईं प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि यदि गोवा के आगामी चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


गोवा में सियासी जमीन बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी पर परोक्ष निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने गोवा की जनता से कहा कि वह राज्य में बाहर से आने वाले 'नए दलों' से सतर्क रहे। गोवा की चुनावी राजनीति में बड़ी भूमिका पाने का प्रयास कर रही आप की आलोचना करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की जिम्मेदार है, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली यह पार्टी सत्तारूढ़ है। 
विज्ञापन


आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य किया
शुक्रवार को एक दिनी गोवा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने क्वयूपेम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मोरपीरला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से चर्चा की। प्रियंका ने आदिवासी महिलाओं के साथ उनका परंपरागत नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रियंका गांधी ने कहा कि गोवा के वोटरों को संक्षिप्त संबोधन में कहा कि जब आप इस बार वोट डालें तो अपने खुद के, अपने राज्य के और अपने परिवार के बारे में विचार करें। उन्होंने कहा कि यहां कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नई पार्टियां यहां आ रही हैं।

कांग्रेस महासचिव ने जनता से कहा कि इन दलों को वोट देने के पहले देखें कि उन्होंने जहां वो सत्ता में हैं, वहां क्या किया है? क्या वहां उन्होंने कोई विकास किया है? दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप वहां सांस तक नहीं ले सकते। प्रियंका गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही है जो आपके लिए काम करेगी। गोवा में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वह 30 फीसदी सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि विकास व पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed