{"_id":"5a59ef724f1c1bb13f8b49ce","slug":"go-air-exciting-offers-for-customers-for-jammu-to-leh-and-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में हॉट ऑफर, मात्र 1,157 रुपए में बर्फीली वादियों का हवाई सफर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कड़ाके की ठंड में हॉट ऑफर, मात्र 1,157 रुपए में बर्फीली वादियों का हवाई सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
एयरलाइंस कंपनी गो-एयर हवाई यात्रियों को टिकटों पर सस्ते ऑफर दे रही है। कंपनी ने 1,157 रुपए से टिकट की शुरुआत की है। कंपनी ने बड़े शहरों के लिए यह ऑफर पेश किए हैं जिनमें लखनऊ-दिल्ली(1,485 रुपए), दिल्ली-लखनऊ(1,588) बंगलूरू-कोच्चि (1,703) जैसे व्यस्त रूट पर ग्राहकों को यह सौगात मिल रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने जिस रूट पर सबसे सस्ती टिकट ऑफर कर रही है वह जम्मू से लेह के लिए है। कंपनी ने यह ऑफर वीकेंड में घुमने की प्लानिंग कर रहे लोगों को केंद्रित रखते हुए दिए हैं।
विज्ञापन
हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, 22 जनवरी 2018 तक के लिए ही निर्धारित है। यही नहीं कंपनी उन ग्राहकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दे रही है जो गो-एयर ऐप के जरिए टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन