फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Kayastha Conference held a Webinar on symptoms, treatment of Coronavirus

कोरोना पर वेबिनार: टीका लगवाने के बाद भी बरतें सावधानी, बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

Wed, 26 May 2021 08:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 May 2021 08:54 PM IST
सार

कोरोना वायरस एक त्रासदी के रूप में सामने आया है, पूरी दुनिया में करोड़ों लोग इससे प्रभावित हैं। यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। यदि कोरोना से बचना है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी संदर्भ में कोरोना वायरस के लक्षण, उपचार, बचाव के तरीके और सावधानियां को लेकर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने वैश्विक शोध पर आधारित रणनीतियों की दृष्टि से एक वेबिनार का आयोजन किया। 

विज्ञापन
Global Kayastha Conference held a Webinar on symptoms, treatment of Coronavirus
जीकेसी की ओर से आयोजित हुई वेबिनार - फोटो : जीकेसी

विस्तार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की ओर से बुधवार को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर एक वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव और पीड़ित मरीजों को इस संक्रमण में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इस वेबिनार में कोरोना, ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस, बच्चों को कोरोना काल में ली जाने वाली सावधानियां, डाइबिटीज के मरीज, किडनी के मरीज, हृदय के मरीज, गर्भवतियों और इम्यूनो सेपरेशन दवा पर आधारित मरीज को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


वेबिनार की अध्यक्षता ग्लोबल हेल्थ अलायंस के निदेशक और यूके में कार्यरत डॉ. राजय नारायण ने की। जीकेसी की ओवरसीज विंग की अध्यक्ष नेहा निरुपम ने वेबिनार का संचालन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सही समय पर सही कदम उठाना जरूरी
डॉ. नारायण ने कोविड के इलाज के लिए अनुसंधान आधारित दवा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नवीनतम शोध और यूरोप और यूके में पालन किए जा रहे दिशानिर्देशों पर बात की। उन्होंने जोर दिया कि स्टेरॉयड, एंटीबायोटिक्स, ऑक्सीजन और अस्पताल में प्रवेश के लिए सही समय होना चाहिए। 

कौन कब ले सकता है वैक्सीन की खुराक
उन्होंने स्पष्ट किया कि टीकाकरण का समय और सबसे अच्छा परिणाम उन लोगों में देखा गया, जिन्होंने 12 सप्ताह के अंतराल पर टीके लगाए। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों के अनुसार, जो लोग कोविड से संक्रमित हैं, वे ठीक होने के 4-6 सप्ताह बाद वैक्सीन ले सकते हैं। 


व्यायाम और योग से मजबूत करें इम्यूनिटी
वहीं, जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) का होना आवश्यक है। इसके लिए व्यायाम एवं योग सबसे उचित उपाय है, नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करने के बाद व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed