फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Glad he broke his silence, Shashi Tharoor after PM Modi speaks on Manipur

Manipur: ‘मैं खुश हूं PM ने चुप्पी तो तोड़ी’, मणिपुर की घटना पर मोदी के बयान को लेकर बोले शशि थरूर

Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

शशि थरूर ने कहा कि हम खुश है कि आखिरकार पीएम मोदी ने अपनी लंबी चुप्पी तोड़ दी है। अब हम संसद में इस मामले पर तब चर्चा करना चाहते हैं, जब पीएम मोदी भी इस पर बात करें। 
 

विज्ञापन
Glad he broke his silence, Shashi Tharoor after PM Modi speaks on Manipur
Shashi Tharoor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि हम खुश है कि आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा पर अपनी चुप्पी तो तोड़ी। साथ ही उन्होंने पीएम से संसद में भी इस मुद्दे पर बयान देने को कहा। बता दें, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाले वीडियो पर पीएम ने कहा था कि 'मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है।

विज्ञापन

लंबी चुप्पी पर लगा विराम

अब इसी बयान पर शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी के लंबे समय तक चुप रहने से हम बहुत दुखी थे। उनकी चुप्पी हम में से कोई नहीं समझ सका। हालांकि, हम खुश है कि आखिरकार पीएम मोदी ने अपनी लंबी चुप्पी तोड़ दी है। थरूर ने आगे कहा कि हम अब उन्हें संसद में इस मामले पर बोलने के लिए पूछ सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम संसद में इस मामले पर तब चर्चा करना चाहते हैं, जब पीएम मोदी भी इस पर बात करें। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने सरकार से पूछे सवाल

थरूर ने मीडिया से कहा कि मैं बहुत खुश हूं आखिरकार उन्होंने (पीएम मोदी) अपनी आवाज तो उठाई। अब उन्हें इसी मामले को लेकर संसद में अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल दागते हुए कहा कि उन्हें सांसदों को बताना चाहिए कि वह इस मामले में क्या सोच रहे हैं? सरकार ने क्या किया अभी तक? अभी तक इस मामले में कुछ किया क्यों नहीं गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का बयान

गौरतलब है, मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम ने संसद के बाहर मीडिया से बात की थी। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाले वीडियो पर पीएम ने कहा था कि 'मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed