फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girls in India fear, will not get respect in society if not married or not give birth boy: Court

भारत में लड़कियों को डर, शादी नहीं हुई तो समाज में सम्मान नहीं मिलेगा: कोर्ट 

Sun, 25 Aug 2019 06:50 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 25 Aug 2019 06:50 AM IST
सार

  • मुंबई की अदालत ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा सुनाते हुए की टिप्पणी 
  • कोर्ट ने कहा— लड़की को लगता है, लड़का पैदा नहीं हुआ तो सम्मान नहीं
  • कई डरों के कारण देश में लड़कियां किसी न किसी झांसे में पड़ जाती हैं

विज्ञापन
Girls in India fear, will not get respect in society if not married or not give birth boy: Court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय समाज का दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है कि एक लड़की को यह डर सताता है कि जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती, उसे समाज में सम्मान नहीं मिलेगा। मुंबई की अदालत ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा सुनाते हुए यह टिप्पणी की। अतिरिक्त सत्र जज एचसी शिंदे ने 2007 में एक महिला से दुष्कर्म में 51 वर्षीय दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोषी ने महिला के भीतर से बुरी आत्माओं को भगाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसका कहना था कि बुरी आत्माएं महिला की शादी में अड़चनें पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि यह हमारे समाज में लड़की को लगता है कि जब तक उसकी शादी नहीं होती, उसे सम्मान नहीं मिलेगा। शादी के बाद अगर लड़का पैदा नहीं हुआ तो सम्मान नहीं मिलेगा। उन्हें सम्मान तभी मिलेगा जब उनकी शादी बरकरार रहेगी या पति के मरने से पहले उनकी मौत हो जाए। इन्हीं डरों के चलते वे ऐसे झांसे में फंस जाती हैं। उन्हें ऐसे सपने दिखाए जाते हैं, जैसा कि इस मामले में दोषी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक, दोषी मनोज जानी मुंबई के कांदिवली इलाके में मैरिज ब्यूरो चलाता था, जहां 31 वर्षीय पीड़िता टेलीफोन ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। जानी ज्योतिष का काम भी करता था। इस दौरान पीड़िता ने उसे अपनी शादी में आ रही परेशानी के बारे में  बताया।

शादी के बाद भी किया उत्पीड़न 

जानी ने उसे बताया कि बुरी आत्माओं की वजह से शादी में अड़चनें आ रही हैं। समाधान करने के बहाने उसने पीड़िता को भभूत दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद जानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना नहीं नहीं, आरोपी ने 2013 में महिला की शादी होने के बाद भी उसका उत्पीड़न किया। जब हालात बद से बदतर हो गए और उसके पति ने उसे मायके लौटने को कहा तो पीड़िता ने 2015 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed