फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Jairam Ramesh Reply To Ghulam Nabi Azad Statement Said Mausam Badal Gaya Hai News In Hindi

Ghulam Nabi: गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात, कांग्रेस बोली- 'मौसम बदल गया'

Wed, 14 Sep 2022 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Sep 2022 12:57 PM IST
सार

राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "मौसमी बदलाव हो गया है और ये जनाब भाजपा के वफादार सिपाही बन गए हैं।"

विज्ञापन
Congress Jairam Ramesh Reply To Ghulam Nabi Azad Statement  Said Mausam Badal Gaya Hai News In Hindi
गुलाम नबी आजाद और राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस से अलग होने के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद अगले कुछ दिनों में नई पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। पार्टी के एलान से पहले वह लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं। अब उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा है कि वह राहुल गांधी की तरह किसी पर व्यक्तिगत हमले नहीं करते। उन्होंने कहा वह व्यक्ति की नहीं बल्कि नीतियों की आलोचना करते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उन पर तंज कसते हुए कहा, 'मौसम बदल गया है।'

विज्ञापन

 

सदन में करता था मोदी सरकार की नीतियों का विरोध 
गुलाम नबी आजाद ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह राहुल गांधी की तरह किसी पर व्यक्तिगत रूप से हमला नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, जब संसद में सात साल तक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में थे तो पीएम मोदी की नीतियों की जमकर आलोचना की, लेकिन अब उनका नाम भाजपा से जोड़ा जा रहा है। आजाद ने कहा,  राहुल गांधी ने जी-23 बनने के बाद उन्हें बीजेपी से जोड़ना शुरू कर दिया था।जब हमने पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग करते हुए पत्र लिखा, तो वे भड़क गए और झूठ फैलाया कि यह पत्र पीएम मोदी के इशारे पर लिखा गया था। यह झूठ कांग्रेस कार्य समिति और नेता से शुरू हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम नबी को कोई हुक्म नहीं दे सकता 
साक्षात्कार में गुलाम नबी आजाद ने कहा, जब कहा कि वह पत्र पीएम मोदी के कहने पर लिखा गया, तो मैंने कहा, पीएम मोदी पागल नहीं हैं कि वह हमसे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कहेंगे। गुलाम नबी को कोई हुक्म नहीं दे सकता। मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं है और एक भी प्राथमिकी नहीं है। मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। मैं किसी से क्यों डरूं? मैं संसद में 7 साल तक पीएम मोदी के पास बैठा रहा और उनकी नीतियों की तीखी आलोचना की। फर्क सिर्फ इतना है कि मैं व्यक्तिगत हमले नहीं करता। मैं नीतियों पर हमला करता हूं, व्यक्तियों पर नहीं क्योंकि अल्लाह व्यक्ति बनाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed