{"_id":"5f5d5543795de4203b025033","slug":"ghulam-nabi-azad-a-respected-leader-in-congress-party-he-himself-wanted-to-leave-charge-of-haryana-akhilesh-prasad-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में सम्मानित नेता, वह खुद चाहते थे हरियाणा का प्रभार छोड़ना: अखिलेश प्रसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में सम्मानित नेता, वह खुद चाहते थे हरियाणा का प्रभार छोड़ना: अखिलेश प्रसाद
Sun, 13 Sep 2020 04:39 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी संगठन में किए गए फेरबदल का बचाव किया। साथ ही उन्होंने उन दावों को भी खारिज किया कि गुलाम नबी आजाद को पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने के चलते महासचिव पद से हटाया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद ने कहा कि उच्च सदन में विपक्ष के नेता आजाद पार्टी में बहुत ही सम्मानित नेता हैं और इसका सुबूत उनका कांग्रेस कार्यकारिणी में बने रहना है। उन्होंने कहा कि आजाद साहब कांग्रेस के बड़े और सम्मानित नेता हैं और पूरी पार्टी उनका बहुत सम्मान करती है। उन्हें यह जानकारी है कि उन्होंने खुद हरियाणा के प्रभारी पद से हटने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन