फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Germany to invest 79 billion rupees in eco friendly urban traffic in India

भारत में पर्यावरण अनुकूल शहरी आवागमन में 79 अरब रुपये का निवेश करेगा जर्मनी

Sun, 03 Nov 2019 03:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Nov 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
Germany to invest 79 billion rupees in eco friendly urban traffic in India
एंजेला मर्केल - फोटो : ANI

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भारत में पर्यावरण के अनुकूल शहरी आवागमन में अगले पांच साल में 79.14 अरब रुपये का निवेश करने का वादा किया। साथ ही उन्होंने डीजल से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वह ऐसे वक्त में दौरे पर आई हैं जब दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण सबसे गंभीर स्थिति में पहुंच गया है और पूरे एनसीआर में स्वास्थ्य आपातकाल लागू किया गया है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल आवागमन के क्षेत्र में सहयोग करने पर राजी हुए हैं। हम इस दिशा में एक अरब यूरो (79.14 अरब रुपये) का निवेश करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बस क्षेत्र में सुधार पर भी 200 मिलियन यूरो (15.83 अरब रुपये) का निवेश किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों को लाना अच्छा विचार है।
विज्ञापन


मर्केल ने कहा कि जर्मनी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, कृषि और कृत्रिम मेधा समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ काम करने का इच्छुक है। दोनों देश भारत और यूरोपीय संघ के बीच रुकी मुक्त व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिश पर शुक्रवार को सहमत हुए। यह वार्ता जून 2007 में शुरू हुई थी लेकिन मई 2013 के बाद से रुकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन का भी किया दौरा

मर्केल ने शनिवार को द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन का भी दौरा किया। यहां पर जर्मन सरकार के स्वामित्व वाले विकास बैंक केएफडब्ल्यू द्वारा वित्तीय मदद से सौर पैनल लगे हुए हैं। वह मेट्रो स्टेशन की छत पर भी गई, जहां दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने उन्हें सौर परियोजना के बारे में जानकारी दी।



फ्रैंकफर्ट स्थित इस बैंक ने भारत में स्वच्छ गंगा मिशन समेत कई अन्य परियोजनाओं के लिए सॉफ्ट लोन की पेशकश की। मर्केल करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर रहीं और एक ई-ऑटो चालक से बातचीत भी की। एक ई-रिक्शा चालक राजकुमार ने बताया कि जर्मन चांसलर ने उससे तीन मिनट तक बातचीत की और वाहन तथा उनके काम के बारे में पूछा। गारमेंट कंपनी के पूर्व सुपरवाइजर राजकुमार ने कहा कि वह मर्केल से बात कर बहुत खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed