{"_id":"592dabf24f1c1bdf15bdc3d1","slug":"germany-always-with-india-for-permanent-membership-in-the-united-states-merkel","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए जर्मनी हमेशा भारत के साथ : मर्केल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता के लिए जर्मनी हमेशा भारत के साथ : मर्केल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 31 May 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (आईजीसी) की शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय मसलों पर सहमति बनी। दोनों देशों के बीच जलवायु परिवर्तन समेत 12 एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन
बैठक के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दोनों देशों ने आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट होने पर जोर दिया।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि उनका देश परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के मुद्दे पर भारत के साथ खड़ा है और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए हमेशा समर्थन करता रहेगा। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी एक-दूजे के लिए ही बने हैं।
विज्ञापन