फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gauris' mother claims she spoke about strangers loiter near her house

गौरी लंकेश की मां बोलीं- हत्या से पहले घर के बाहर घूम रहे थे अनजान शख्स

Fri, 08 Sep 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
gauris' mother claims she spoke about strangers loiter near her house
गौरी लंकेश

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश ने हत्या से पहले अपने घर के आस-पास अनजान शख्स को घूमता पाया था, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था उनके साथ क्या होने वाला है। गौरी की मां ने बताया कि दो सितंबर को गौरी अपने बहन कविता के घर गई थी और इस बारे में बताया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें से किसी ने भी, यहां तक गौरी ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मैं इस बात का दावा नहीं कर रही वे वहीं लोग हैं, जिसने गौरी की हत्या की। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। 

 
बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि अगर उनका परिवार चाहेगा तो वह सीबीआई जांच करवाने पर विचार करेंगे। मामले में इसके पहले गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने कहा था कि कृपया इस घटना को विचारधारा या राजनीतिक रंग न दिया जाए और न ही इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करें। 

लंकेश ने आगे कहा कि मुझे बस न्याय चाहिए। उनकी विचारधारा नक्सलियों और राइट विंग को लेकर काफी मजबूत थी। हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों के साथ जो किया वह प्रशंसनीय था। वह उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed