फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauri Lankesh Murder case: SIT visited residence of GauriLankesh for investigation in Bengaluru

गौरी लंकेश हत्या कांडः SIT ने शुरु की जांच, बेंगलुरू पहुंची 21 सदस्यों की टीम

Thu, 07 Sep 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 07 Sep 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
 Gauri Lankesh Murder case: SIT visited residence of GauriLankesh for investigation in Bengaluru

बेंगलुरू में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गठित कर दी  गई है। 

विज्ञापन

 



पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी की विशेष जांच टीम बेंगलुरू पहुंच गई है। कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ेंः- गौरी लंकेश मर्डर पर CM सिद्धरमैया बोले- अगर परिवार चाहेगा तो CBI जांच पर विचार करेंगे

गौरतलब है कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। 
 

हत्या के बाद से ही देश भर में माहौल गर्म है। बीते मंगलवार रात गौरी लंकेश को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश साप्ताहिक पत्रिका 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं। 55 वर्षीय लंकेश को वाम विचारधारा के प्रति झुकाव रखने और हिंदुत्व राजनीति पर बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता था।



बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि अगर उनका परिवार चाहेगा तो वह सीबीआई जांच करवाने पर विचार करेंगे। मामले में इसके पहले गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने कहा था कि कृपया इस घटना को विचारधारा या राजनीतिक रंग न दिया जाए और न ही इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करें। उन्होंने कहा कि एक इंसान और भाई होने के नाते मैं यह निवेदन करता हूं। 

पढ़ेंः- गौरी लंकेश की हत्या पर विवादित ट्वीट करने वाला दिखा स्मृति ईरानी के साथ, VIRAL हो रही है फोटो

लंकेश ने आगे कहा कि मुझे बस न्याय चाहिए। उनकी विचारधारा नक्सलियों और राइट विंग को लेकर काफी मजबूत थी। हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों के साथ जो किया वह प्रशंसनीय था। वह उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती थीं।
 

हम एसआईटी को जांच में पूरा सहयोग देंगे। इंद्रजीत ने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों का मैं सराहना करता हूं। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो विचारधारा से मजबूत थी। वो चाहे नक्सलियों के बारे में हो या फिर राइट विंग के। हम उसे न्याय दिलाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed