{"_id":"65985c9480a569c5080d5e6c","slug":"gangster-sharad-mohol-murder-pune-crime-branch-apprehended-eight-accused-pistols-recovered-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Mohol Murder: पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या, पुलिस को देर रात मिली बड़ी कामयाबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Mohol Murder: पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की गोली मारकर हत्या, पुलिस को देर रात मिली बड़ी कामयाबी
Sat, 06 Jan 2024 01:16 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:16 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों के पास से तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन के साथ पांच राउंड गोलियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
Gangster Sharad Mohol murder
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंगस्टर शरद मोहोल की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुणे पुलिस की अपराध शाखा सक्रिय हुई और पुणे-सतारा रोड पर एक वाहन से आठ संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों के पास से तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन के साथ पांच राउंड गोलियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे कोथरुड के सुतारदरा इलाके में तीन से चार हमलावरों ने मोहोल पर काफी नजदीक से फायरिंग की। एक गोली मोहोल के सीने को भेद गई और दो गोलियां दाहिने कंधे में लगीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोथरुड के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गैंगस्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
The Crime Branch Unit of Pune City police apprehended 8 accused in connection with the murder of Gangster Sharad Mohol. Police have also seized 3 pistols,3 magazines and 5 rounds. Further probe is on: Pune Police officials
— ANI (@ANI) January 5, 2024
विज्ञापन
हत्या और डकैती समेत कई मामले थे दर्ज
40 वर्षीय शरद मोहोल पर हत्या और डकैती समेत कई मामले दर्ज थे। गैंगस्टर मोहोल पुणे के यरवदा जेल के अंदर इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद कतील सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी था, लेकिन उसे बरी कर दिया गया था। पुलिस ने संदेह जताया है कि मोहोल के गिरोह के भीतर जमीन और पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के लिए नौ टीमें गठित की गई हैं।
गृह मंत्री फडणवीस का गैंगवार की बात से इनकार
गैंगस्टर मोहोल की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गैंगवार की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार नहीं है, क्योंकि मोहोल को उसके ही सहयोगियों ने मार डाला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जानती है कि ऐसे कुख्यात अपराधियों से कैसे निपटना है, इसलिए कोई भी गैंगवार में शामिल होने की हिम्मत नहीं कर सकता।