फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gangster of Mirchi gang Ashu Singh arrested in Mumbai

मिर्ची गैंग का कुख्यात इनामी बदमाश आशु सिंह मुंबई में गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Sep 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
gangster of Mirchi gang Ashu Singh arrested in Mumbai
मिर्ची गैंग का मुखिया आशु सिंह जाट मुंबई में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगेस्टर मिर्ची गैंग के मुख्यी प्रवीण उर्फ आशु उर्फ आकाश राजेन्द्र सिंह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ उद्योगपति नेता की हत्या और डकैती सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उस पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। मुंबई पुलिस ने उसे कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


आशु सिंह जाट उत्तर प्रदेश के नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंडेल हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। उस पर एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने मिर्ची गैंग के जरिए लूट हत्या और कार जैकिंग की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा वह हापुड़ के भाजपा नेता राकेश शर्मा की हत्या का भी आरोपी है।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश अपराध शाखा की विशेष टीम मुंबई आई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने शनिवार को उसे इरला मार्केट प्रेम नगर, विलेपार्ले से गिरफ्तार किया। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारांबे के अनुसार आशु सिंह वेश बदलकर मुंबई में अलग-अलग ठिकानों एकता नगर कांदिवली, बेहराम बाग, जोगेश्वरी औ इरला मार्केट प्रेमनगर विलेपार्ले में रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई अपराध शाखा की यूनिट 11 के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद झिने, प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुनील माने ने खबरियों से आशु के ठिकानों का पता लगाया उसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई। इस टीम ने इन तीनों ही ठिकानों पर बारीकी से नजर रखी और खबरियों की पुख्ता जानकारी के आधार पर शनिवार को इरला मार्केट प्रेम नगर से उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। मुंबई पुलिस के अनुसार वह बीते एक साल से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में नाम और वेश बदलकर रह रहा था। उसके ठिकानों पर उत्तर प्रदेश पुलिस दबिश देती थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

मुंबई में फल बेच रहा था गैंगेस्टर आशु
मुंबई के डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि कुख्यात गैंगेस्टर आशु सिंह यहां फल बेच रहा था। हमारी सूचना के तहत वह मुंबई में करीब 3 से 4 महीने से मुंबई में रह रहा था। वह झुग्गी बस्ती में रहता था और अपनी पूरी जानकारी छुपाकर रखता था। एक सवाल के जवाब में डीसीपी पठान ने कहा कि उसने मुंबई में किसी तरह की वारदात की हो, ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है।


आशु जाट पर यूपी में दर्ज हैं 19 संगीन मामले
मिर्ची गैंग चलाने वाले आशु सिंह के खिलाफ एक जनवरी 2014 से लेकर अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुल 19 संगीन मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार गैंगेस्टर ने सबसे ज्यादा करीब 11 आपराधिक वारदात हापुड़ में किए हैं। जहां उसके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कविनगर गाजियाबाद, फेज-3 नोएडा, भोजपुर गाजियाबाद, बुलंदशहर में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। गैंगेस्टर आशु के खिलाफ सबसे पहला मामला 1 जनवरी 2014 को बुलंद शहर में दर्ज किया गया था। जबकि अंतिम मामला नोएडा में गौरव चंडेल की हत्या का दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed