फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GalaxEye to launch world's first multi-sensor satellite next year

GalaxEye: अगले साल दुनिया की पहली मल्टी-सेंसर सैटेलाइट लॉन्च करेगी गैलेक्सआई, रात-दिन पृथ्वी पर रखी जाएगी नजर

Sun, 30 Jul 2023 06:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

GalaxEye: चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अगले साल दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बनाई है। उपग्रह रात और दिन पृथ्वी का अवलोकन करने में सक्षम होगा, यहां तक कि घने बादलों के बीच से भी देखने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
GalaxEye to launch world's first multi-sensor satellite next year
सैटेलाइट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्ट-अप गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अगले साल दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बनाई है। उपग्रह रात और दिन पृथ्वी का अवलोकन करने में सक्षम होगा, यहां तक कि घने बादलों के बीच से भी देखने में सक्षम होगा। इसके संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुयश सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि सैटेलाइट 'मिशन दृष्टि' दो कंप्लीमेंट्री सेंसर को सिंक्रनाइज करता है, इस प्रकार इसके मूल में डेटा फ्यूजन की शुरुआत होती है।  

विज्ञापन


 

नया मल्टी-सेंसर सैटेलाइट सैटेलाइट से मिले डेटा के सहसंबंध और विश्लेषणात्मक उपयोगिता को बेहतर बनाने के लिए एक ही सैटेलाइट से सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) डेटा और ऑप्टिकल सेंसर से डेटा दोनों को कैप्चर करेगा। सिंह ने कहा कि वर्तमान ऑप्टिकल सेंसर पृथ्वी की तस्वीरों को काफी विस्तार से कैप्चर कर सकते हैं, जिसमें फसलों के वनस्पति स्तर की पहचान करना शामिल है, लेकिन ये बादल की स्थिति में या रात में विफल हो जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम मिश्रण और मिलान करने की कोशिश कर रहे हैं। मौजूदा सेंसर सूरज की रोशन की अनुपस्थिति में या बाद छाए रहने पर उपलब्ध नहीं होते हैं। एसएआर एख बहुत अच्छा सेंसर है, जो सूरज की रोशनी पर निर्भर नहीं है और रात में काम कर सकता है। टेक्नोलॉजी एक छोटे सैटेलाइट समूह के जरिए अत्यधिक उच्च रिजॉल्यूशन वाली छवियों के उत्पादन को सक्षम करेगी, जो एक बार पूरी तरह से चालू होने पर 12 घंटे से भी कम समय में वैश्विक प्रदान कवरेज प्रदान करेगी। 
 

विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) इनक्यूबेटेड स्टार्ट-अप ने रक्षा और खुफिया के अलावा कृषि व प्राकृतिक आपदा क्षेत्रों में बीमा कंपनियों की अपने संभावित उपभोक्ताओं के रूप में पहचान की है। सिंह का मानना है कि मिशन दृष्टि के डेटा प्रदाताओं और दावेदारों दोनों के लिए बीमा-दावा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'हम 10 सैटेलाइट्स के समूह की योजना बना रहे हैं, जो डेटासेट की मांग पर निर्भर करेगा।'
 

गैलेक्सआई को सुयश सिंह, डेनिल चावड़ा, किशन ठक्कर, प्रणित मेहता, रक्षित भट्ट और प्रोफेसर एसआर ने 2020 में स्थापित किया था। उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र में कई प्रमुख संगठनों के साथ साझेदारी और वाणिज्यिक अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अमेरिका स्थित एंटारिस इंक भी शामिल है। उन्होंने क्यूएल स्पेस, एक्सडीलिंक्स लैब्स, अनंत टेक्नोलॉजीज और डसॉल्ट सिस्टम्स के साथ भी साझेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed