फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Virtual Summit From West Asia Canada to Ukraine crisis Union Ministers told what happened in conference

G20 Summit: पश्चिम एशिया, कनाडा से लेकर यूक्रेन संकट तक, केंद्रीय मंत्रियों ने बताया सम्मेलन में क्या-क्या हुआ

Wed, 22 Nov 2023 10:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 22 Nov 2023 10:55 PM IST
सार

जी 20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैर-मौजूदगी पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह सभी देश खुद ही तय करते हैं। वे ही तय करते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करता है।

विज्ञापन
G20 Virtual Summit From West Asia Canada to Ukraine crisis Union Ministers told what happened in conference
जी20 वर्चअल शिखर सम्मेलन। - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए वर्चुअल जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर अहम बातें साझा कीं। इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आज हुई चर्चा पर जानकारियां दीं। जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिति नाटकीय रूप से बिगड़ गई है। इस्राइल और हमास की जंग ने हालात बदले हैं। इससे जल्द से जल्द बातचीत के जरिए सुलझाए जाने की जरूरत है। पश्चिमी एशिया में गाजा के साथ-साथ यूक्रेन मसले और इसके नतीजों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


सभी 21 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज का वर्चुअल जी 20 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया है। सभी 21 सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। चर्चाएं सार्थक व बहुत उपयोगी रहीं। सभी नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।'
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन के बाद से भू-राजनीतिक विकास हुए
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के बाद से भू-राजनीतिक विकास हुए हैं। पश्चिम एशिया में स्थिति नाटकीय रूप से खराब हो गई है, जिसका क्षेत्र और दुनिया पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। दो-राज्य समाधान पर मैं कहूंगा कि कई देशों ने इसके बारे में स्पष्ट रूप से बात की है, लेकिन मैं कहूंगा कि हर किसी ने ऐसा नहीं किया। मैं यह नहीं कह सकता कि दो-राज्य समाधान पर आम सहमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा मसले पर जयशंकर ने कही यह बात
कनाडा मसले पर जयशंकर ने कहा कि हमने वीजा जारी करने को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था, क्योंकि कनाडा में स्थिति ने हमारे राजनयिकों के लिए इसे मुश्किल बना दिया था। हालांकि, स्थिति अब ठीक हो रही है। हालात अब पहले ज्यादा सुरक्षित या अपेक्षाकृत बेहतर हैं। ऐसे हमने वीजा सेवाओं के लिए फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैर-मौजूदगी पर भी बोले
जी 20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैर-मौजूदगी पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह सभी देश खुद ही तय करते हैं। वे ही तय करते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करता है। प्रधानमंत्री ली कियांग ने जी 20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में उनका प्रतिनिधित्व किया था। ऐसे में उन्होंने इस बार भी ऐसा ही किया। भारत की जी 20 की अध्यक्षता वैश्विक दक्षिण पर केंद्रित थी।


वित्त मंत्री ने कही यह बात
वर्चुअल जी 20 शिखर सम्मेलन पर वित्त मंत्री ने कहा कि आज जी 20 वित्त ट्रैक से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। पांच मुख्य एजेंडा बिंदुओं में से हर एक को दोहराया गया, जिस पर साल भर चर्चा हुई थी। उनका स्वागत किया गया। MDB सुधार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, क्रिप्टो संपत्ति, जलवायु वित्त और कल के शहरों के वित्तपोषण के लिए रोड मैप पर चर्चा हुई। कई एमडीबी पहले से ही नवीन वित्त जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग करने के विकल्प तलाश रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट का स्वागत किया गया है। इसके कई पहलू पहले से ही निर्धारित हैं, बोर्ड प्रत्येक बैंक के लिए इसे अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed