फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   g20 meeting in varanasi s jaishankar said supply chain disruptions debt crisis key challenges in world

S Jaishankar: दुनियाभर में बढ़ीं चुनौतियां, जी20 की बैठक में एस जयशंकर ने कही बड़ी बात

Mon, 12 Jun 2023 02:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 12 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि कई देशों में महंगाई, ब्याज दर और राजकोषीय घाटे का प्रभाव पड़ा है और गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
g20 meeting in varanasi s jaishankar said supply chain disruptions debt crisis key challenges in world
एस जयशंकर - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा, कर्ज संकट और ऊर्जा, खाद्य एवं उर्वरक सुरक्षा संबंधी दबाव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है। विदेश मंत्री ने चुनौतियों से वैश्विक एकजुटता की अपील की। वाराणसी में जी20 की विकास मंत्रियों की एक बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने ये बातें कही। 
विज्ञापन


सरकार ने बनाया रोडमैप
विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने टिकाऊ विकास लक्ष्यों के लिए महत्वकांक्षी सात वर्षीय कार्य योजना तैयार की है, जिसमें जी20 गतिविधियों के लिए समावेशी रोडमैप पेश किया गया है। इसके तहत डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचा विकास, महिलाओं की बेहतरी के लिए निवेश और ऊर्जा संसाधनों पर फोकस किया गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया आज अभूतपूर्व संकटों का सामना कर रही है और हर दिन अधिक परिवर्तनशील और अनिश्चित होता जा रहा है। 
विज्ञापन


गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ
विदेश मंत्री ने कहा कि कई देशों में महंगाई, ब्याज दर और राजकोषीय घाटे का प्रभाव पड़ा है और गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। एस जयशंकर ने कहा कि हम आज जो फैसला करेंगे, उसमें भविष्य को समावेशी, टिकाऊ और लचीला बनाने की क्षमता होगी। बता दें कि 11-13 जून तक जी20 की विकास मंत्रियों की बैठक का आयोजन वाराणसी में किया जा रहा है। इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, खाद्य संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed