{"_id":"63f8652cce142fc2340227d4","slug":"full-emergency-declared-at-thiruvananthapuram-international-airport-as-hydraulic-failure-in-flight-detected-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला हादसा: दम्माम जा रहे विमान में हाइड्रॉलिक फेल, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगा कराई गई लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टला हादसा: दम्माम जा रहे विमान में हाइड्रॉलिक फेल, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगा कराई गई लैंडिंग
Fri, 24 Feb 2023 01:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:32 PM IST
सार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लाइट को एयरपोर्ट पर 12.15 बजे लैंड करा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स3 385 में 182 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : File Photo
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को फुल इमरजेंसी का एलान कर दिया गया। बताया गया है कि कलीकट से दम्माम जा रही एक फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जिसके बाद यहां आपातकाल का एलान कर दिया गया।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लाइट को एयरपोर्ट पर 12.15 बजे लैंड करा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स3 385 में 182 यात्री सवार थे। कलीकट से टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद आनन-फानन में पायलटों ने फ्लाइट का ईंधन अरब सागर में डंप किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लागू रही।
इस घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी बयान आया है। एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि इस घटना की वजह से फंसे यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए दम्माम भेजा जाएगा। यह फ्लाइट तिरुवनंतपुरम से ही दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी।
विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
एयर इंडिया ने कहा कि कालीकट हवाई अड्डे से उड़ान भरते हुए विमान का पिछला हिस्सा संदिग्ध रूप से टकरा गया, जिसके कारण कोझीकोड-दम्मम उड़ान का मार्ग तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया।

#WATCH | Dammam bound Air India Express flight from Calicut diverted to Thiruvananthapuram due to technical reasons lands safely at the airport. A full emergency was declared at the Thiruvananthapuram airport for the landing of this flight pic.twitter.com/22EunuU0n5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 24, 2023