फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FSSAI corruption CBI arrests assistant director red-handed taking bribe from Pvt Lab

CBI: मुंबई में सीबीआई की कड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाले FSSAI अफसर समेत चार गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 09:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 06 May 2024 09:34 PM IST
सार

CBI: सीबीआई ने मुंबई में तैनात एफएसएसएआई के सहायक निदेशक और निजी प्रयोगशाला के निदेशक समेत चार लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली गई। 

विज्ञापन
FSSAI corruption CBI arrests assistant director red-handed taking bribe from Pvt Lab
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ महाराष्ट्र में कड़ा एक्शन लिया है। मुंबई में तैनात भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहायक निदेशक और निजी प्रयोगशाला के निदेशक समेत चार लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि सभी ने 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। सीबीआई ने एफएसएसएआई के सहायक निदेशक अमोल जगताप, निजी प्रयोगशाला के निदेशक विकास भारद्वाज, कंपनी के सीनियर मैनेजर हर्षल चौगले के साथ कंपनी के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए ली रिश्वत
आरोपियों के आवासों में तलाशी के दौरान 37.3 लाख कैश, लगभग 45 ग्राम सोना, अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। बताया गया है कि सहायक निदेशक जगताप ने ठाणे की रिलायबल एनालिटिकल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 1.20 लाख रुपये की रिश्वत ली। यह कंपनी एफएसएसएआई द्वारा अधिसूचित रासायनिक प्रयोगशालाओं की एक श्रृंखला चलाती है। कंपनी में एफएसएसएआई द्वारा भेजे गए नमूनों का विश्लेषण किया जाता है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा
सीबीआई को इस बारे में जब एक शिकायत मिली, तो मामले का खुलासा करने के लिए एक टीम तैयार की गई। इस दौरान जगताप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने सभी को आठ मई तक रिमांड में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एफएसएसएआई केंद्र सरकार का एक निकाय है, जो खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता मानकों की निगरानी के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed