फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Shivaji to Sambhaji, Pune Metro reminds us, PM Modi will show the green signal, know the specialty

PM Modi: शिवाजी से लेकर संभाजी तक की याद दिलाती है पुणे मेट्रो, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें खासियत

Mon, 31 Jul 2023 03:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 31 Jul 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस दौरे के बारे में सबकुछ। आखिर मेट्रो स्टेशन में क्या खासियत है? पीएम मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? इससे पहले अब तक कौन-कौन इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है? 
 
loader
From Shivaji to Sambhaji, Pune Metro reminds us, PM Modi will show the green signal, know the specialty
पुणे मेट्रो की चौंकाने वाली खासियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी एक अगस्त को पुणे में होंगे। इस दौरान वह पुणे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा पीसीएमसी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 1,280 और पुणे नगर निगम द्वारा निर्मित 2,650 से अधिक पीएमएवाई घर की चाभियां भी लोगों को सौंपेंगे। 


प्रधानमंत्री का ये पुणे दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इस दौरान लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, मेट्रो परियोजना के तहत कई स्टेशन ऐसे बनाए गए हैं, जिनकी खासियत हैरान करने वाली है।


आइए जानते हैं पीएम मोदी के इस दौरे के बारे में सबकुछ। आखिर मेट्रो स्टेशन में क्या खासियत है? पीएम मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा? इससे पहले अब तक कौन-कौन इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है? 
 

पहले जानिए पीएम मोदी का पुणे कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पुणे पहुंचेंगे। इस दौरान वह मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पुणे मेट्रो का ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक हैं।  प्रधानमंत्री ने 2016 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। नए खंड पुणे शहर के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे नगर निगम कार्यालय, पुणे आरटीओ और पुणे रेलवे स्टेशन को जोड़ेंगे। 
 

पुणे के मेट्रो की क्या है खासियत
पीएमओ ने इसको लेकर बयान जारी किया है। इसके मुताबिक, पुणे के मेट्रो रूट पर कुछ स्टेशन का डिजाइन छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर बनाया गया है। छत्रपति संभाजी उद्यान मेट्रो स्टेशन और डेक्कन जिमखाना मेट्रो स्टेशन का डिजाइन छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी से मिलता-जुलता है, जिसे 'मावला पगड़ी' भी कहा जाता है। 

पीएमओ ने कहा कि शिवाजी नगर भूमिगत मेट्रो स्टेशन में एक विशिष्ट डिजाइन है जो छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित किलों की याद दिलाता है। वहीं, सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशनों में से एक है, जिसमें 33.1 मीटर का सबसे गहरा बिंदु है। स्टेशन की छत को इस तरह से बनाया गया है कि सीधी धूप प्लेटफॉर्म पर पड़े। 
 

इन प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
पुणे दौरे के समय प्रधानमंत्री मोदी पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) के तहत अपशिष्ट के उपयोग वाले ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह संयंत्र बिजली का उत्पादन करने के लिए सालाना लगभग 2.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का उपयोग करेगा। 

PCMC द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 1,280 से अधिक मकान भी वह लाभार्थियों को सौंपेंगे। वह पुणे नगर निगम द्वारा निर्मित 2,650 से अधिक पीएमएवाई घर भी सौंपेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पीसीएमसी द्वारा निर्मित किए जाने वाले लगभग 1,190 पीएमएवाई घरों और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित 6,400 से अधिक घरों की आधारशिला भी रखेंगे। 
 

पीएम मोदी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार
प्रधानमंत्री को इस यात्रा के दौरान लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए काम किया है और जिनके योगदान को केवल उल्लेखनीय और असाधारण के रूप में देखा जा सकता है। यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है। 

प्रधानमंत्री मोदी से पहले यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह तक को मिल चुका है। इसके अलावा मशहूर व्यवसायी एन आर नारायणमूर्ति तथा 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन जैसे 40 दिग्गजों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed