फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraud Of The Soldier's widow To Start A Stalled Pension, Sexually Exploited, Blackmailed And Arrested 4.75 Lakhs

दिवंगत सैनिक की विधवा का यौन शोषण, रुकी पेंशन शुरू कराने का झांसा देकर फंसाया

Thu, 03 Dec 2020 02:53 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud Of The Soldier's widow To Start A Stalled Pension, Sexually Exploited, Blackmailed And Arrested 4.75 Lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में दिवंगत सैनिक की विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले मेडिकल दुकान संचालक ने रुकी हुई पेंशन को चालू कराने का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, उसने महिला का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपए ऐंठे।  पीड़िता ने मंगलवार को बनाड़ थाने इस मामले की शिकायत दर्ज की। मामला एससी एसटी एक्ट में दर्ज हुआ है। एसटी सैल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुकी पेंशन को शुरू कराने का झांसा देकर किया यौन शोषण

बनाड़ पुलिस ने बताया कि एक  30 साल की महिला ने शिकायत दर्ज की है। उसने बताया कि उसका पति फौज में था और अब उसका निधन हो गया है। वह अपना और अपने बच्चो जीवन पेंशन के सहारे व्यतीत के रही है। लेकिन किसी वजह से पेंशन आना बंद हो गई। एक दिन वह पड़ोस में मेडिकल दुकान चलाने वाले राजवीर सिंह की दुकान पर सामान लेने गई।
विज्ञापन


तभी उसकी मां का फोन आ गया। उसकी मां ने उससे पेंशन के बारे में पूछा। जब दोनों की बातचीत ख़तम हो गई, तो राजवीर ने महिला से कहा कि वह उसकी पेंशन चालू करवा सकता है। इसके बाद महिला राजवीर के साथ गाड़ी में बैठ गई। राजवीर ने महिला को कॉल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसको पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में राजवीर ने महिला के साथ रेप किया और उसकी फोटो और वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

राजवीर फोटो वीडियो को लेकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसने फोटो वीडियो न वायरल करने के लिए महिला से 10 लाख रुपए मांगे। लेकिन इतने ज्यादा रुपए न होने के कारण उसने उसको मना कर दिया। तब फिर महिला ने आरोपी राजवीर को 4 लाख रूपए, सोने को कंठी,  अंगूठियां , चूड़ियां और कान के पत्ते दिए। इसके बाद राजवीर ने मोबाइल से वीडियो तो डिलीट कर दी लेकिन दो तीन दिन बाद उसने फोन कर फिर से रूपए मांगे। उसने जैसे तैसे करके 75 हज़ार रुपए दे दिए।


पीड़िता ने कहा उसके पास अब रुपए नहीं है और उसको बच्चो के लालन पोषण में दिक्कत आ रही है। पीड़िता ने बताया 6 अक्टूबर को राजवीर के घर गई थी और उसने कहा कि उसके पास देने के लिए अब रुपए नहीं है। तो राजवीर ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed