फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Fraud from customers in the name of home delivery of liquor, victims made through Facebook

शराब की होम डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी, फेसबुक के माध्यम से बना रहे शिकार

Wed, 20 May 2020 05:08 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 May 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud from customers in the name of home delivery of liquor, victims made through Facebook
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में सरकार के शराब के होम डिलीवरी के आदेश के बाद से कई ग्राहकों ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना कर ग्राहकों को लूटने का अनूठा तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी नकली फेसबुक अकाउंट पर नामी शराब कंपनियों के ऑर्डर लेने का दावा करते हैं और उसके बाद क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ग्राहकों से पैसे ले लेते हैं। एक फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर उल्लिखित जुहू स्थित किसी दुकान के नंबर पर 40,000 रुपये के शराब का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर लेने वाले के कहने पर उन्होंने 5,000 रुपये जमा करवाए। डिलीवरी नहीं मिलने पर  उन्होंने पता किया तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि ये लोग धोखेबाज हैं और पश्चिम बंगाल के आसनसोल व बिहार में किसी स्थान से यह फर्जीवाड़ा चला रहे हैं।
विज्ञापन


एक पूर्व नौसेना अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर दिए नंबर पर जब उन्होंने एक नामी ब्रांड की दुकान पर फोन लगाया तो उसने पहले डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने को कहा। जब ओटीपी नंबर साझा करने को कहा गया तो उन्हें शक हुआ। यहां के एक पूर्व विधायक ने कहा कि उनके कुछ दोस्तों ने ऐसी शिकायतें की हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed