फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France: only sky is the limit in Indo-French relations, Foreign Minister Colona said this in Delhi

France : भारत-फ्रांस संबंधों की कोई सीमा नहीं, विदेश मंत्री कोलोना ने दिल्ली में कही यह बात

Wed, 14 Sep 2022 12:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Sep 2022 12:37 PM IST
सार

दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मुझे पसंद है। इसकी वजह है कि फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है।'
 

विज्ञापन
France: only sky is the limit in Indo-French relations, Foreign Minister Colona said this in Delhi
फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना - फोटो : ANI

विस्तार

तीन दिनी भारत यात्रा पर आईं फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंधों की कोई सीमा नहीं है। फ्रांस भारत के साथ सिर्फ रक्षा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि वैश्विक मसलों पर भी सहयोग करेगा। फ्रांस चाहता है कि 2025 तक देश में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर 20 हजार हो जाए। 

विज्ञापन


दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में कोलोना ने कहा, ‘मैंने एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुना है। भारत मुझे पसंद है। इसकी वजह है कि फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ बातचीत में कोलोना ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि 2025 तक फ्रांस में भारतीय छात्रों की संख्या 20,000 तक पहुंच जाए। मुझे पता है कि यह एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मुझे यह भी पता है कि भारत और फ्रांस के बीच सहयोग की अनंत संभावना है।‘ फ्रांसीसी मंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लिंग संतुलन जरूरी है। जब लिंग संतुलन की बात आती है तो बहुत कुछ बदल गया है लेकिन हम अभी भी लक्ष्य तक नहीं पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलोना 13 से 15 सितंबर तक आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। आज उनकी पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात होगी। वे उद्योग जगत के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगी। गुरुवार को कोलोना मुंबई जाएंगी। जयशंकर के साथ उनकी आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। 


कोलोना ने आगे कहा कि भारत व फ्रांस न केवल रक्षा सुरक्षा पर बल्कि वैश्विक मुद्दों पर भी साथ मिलकर काम करते हैं। हम और अधिक सहयोग करना चाहते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति व और पीएम मोदी पिछले मई में मिले थे, वे जल्द ही फिर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed