{"_id":"5c1d7f15bdec2256ff44bf44","slug":"four-legislative-council-members-of-congress-in-telangana-have-applied-for-joining-trs","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार विधान परिषद सदस्यों ने टीआरएस में शामिल होने की दी अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में कांग्रेस को तगड़ा झटका, चार विधान परिषद सदस्यों ने टीआरएस में शामिल होने की दी अर्जी
Sat, 22 Dec 2018 05:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 22 Dec 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में कांग्रेस को शुक्रवार को तगड़ा झटका देते हुए उसके चार विधान परिषद सदस्यों ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होने के लिए विधान परिषद अध्यक्ष के. स्वामी गौड़ को याचिका दी। यही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी का विलय टीआरएस में करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
बता दें कि 40 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के छह एमएलसी हैं। इनमें से चार सदस्यों एम. एस. प्रभाकर राव, टी. संतोष कुमार, के. दामोदर रेड्डी और अकुला ललिता ने के. स्वामी गौड़ से मिलकर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
चारों सदस्यों ने पत्र में कहा है कि 20 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पार्टी को विधान परिषद में टीआरएस के साथ विलय करने का निर्णय लिया गया है। सदस्यों ने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के पैरा-4 के मुताबिक, पार्टी का टीआरएस में विलय के लिए जरूरी संख्या बल उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन