फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four dead as heavy rains lash Marathwada region in Maharashtra news and updates

Maharashtra: मराठावाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश, चार की मौत; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 02 Sep 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 02 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

राजस्व अधिकारियों के अनुसार, बारिश से कम से कम 63 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं और 45 हेक्टेयर भूमि पर बने कुछ घर और फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विज्ञापन
Four dead as heavy rains lash Marathwada region in Maharashtra news and updates
महाराष्ट्र में आफत की बारिश - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में चारों तरफ पानी-पानी दिख रहा। राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई। इस कारण परभणी जिले के पथरी गांव में सबसे अधिक 314 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं चार लोगों की मौत हो गई और ग्रामीण इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


63 गांव के लोग प्रभावित
राजस्व अधिकारियों के अनुसार, बारिश से कम से कम 63 गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं और 45 हेक्टेयर भूमि पर बने कुछ घर और फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नांदेड़ में विष्णुपुरी बांध के गेट सोमवार सुबह हटा दिए गए। जायकवाड़ी बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण गोदावरी नदी के निचले इलाकों में स्थित गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


कहां-कितनी हुई बारिश?
अधिकारियों के अनुसार, मराठवाड़ा के सभी आठ जिलों में 284 राजस्व सर्किलों में रविवार को 65 मिमी से अधिक भारी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 314.50 मिलीमीटर बारिश पाथरी गांव में दर्ज की गई। इसके बाद परभणी के बाभलगांव में 277 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, भारी बारिश के कारण हिंगोली और सेनगांव गांवों को जोड़ने वाला एक पुल डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धेश्वर, जायकवाड़ी और विष्णुपुरी बांधों से सोमवार को पानी छोड़ने का काम शुरू हो गया, जबकि 11 बड़ी परियोजनाओं में जल भंडारण का स्तर बढ़कर 71.44 प्रतिशत हो गया। 

विष्णुपुरी बांध पूरी तरह से पानी से लबालब है, जबकि जायकवाड़ी में जल भंडारण 87.03 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जायकवाड़ी बांध की दाहिनी नहर से 700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नांदेड़ में विष्णुपुरी बांध के 10 गेट को हटा दिया गया और 1.01 लाख क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा गया।


चार लोगों की गई जान
उन्होंने कहा, 'बारिश के बीच एक सितंबर को कम से कम चार लोगों और 88 जानवरों की जान चली गई। 29 पक्के और 135 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए। इसी तरह, 18 गांवों के 74 किसानों की 45.20 हेक्टेयर भूमि पर फसलें भी प्रभावित हुईं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed