{"_id":"61d0f34d4e379c7b28618916","slug":"four-days-from-today-the-moon-will-be-seen-meeting-every-planet-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत नजारा: आज से चार दिन आसमान में हर ग्रह से मिलते दिखेगा चांद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अद्भुत नजारा: आज से चार दिन आसमान में हर ग्रह से मिलते दिखेगा चांद
Sun, 02 Jan 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
चंद्रमा की चाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो से पांच जनवरी तक चांद हर शाम को खूबसूरत बनाने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा रास्ते में पड़ने वाले हर ग्रह से मिलता हुआ नजर आएगा। ये नजारे ऐसे होंगे, जो पूरी दुनिया में दिखेंगे। जहां आसमान साफ होगा, वहां बिना दूरबीन के भी चांद और सौर मंडल के ग्रहों का मिलन आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
दो जनवरी से पांच जनवरी के बीच हर शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिम से आसमान में आने के बाद चांद चार ग्रहों के नजदीक से इस तरह गुजरेगा मानो नए वर्ष पर दुआ-सलाम कर रहा हो। सबसे पहले यह तेज चमकते शुक्र के पास से गुजरेगा। इसके बाद तीन जनवरी को बुध के पास, फिर चार और पांच जनवरी को यह शनि और बृहस्पति के पास दिखेगा। वहीं, महीने के आखिर में 29 जनवरी को सुबह के वक्त यह मंगल और शुक्र के साथ चमकता दिखेगा।
विज्ञापन