फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four arrested including Husband & mother in law in mother-daughter suicide Thiruvananthapuram kerala

केरल : मां-बेटी आत्महत्या मामले में नया मोड़, मानसिक उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार गिरफ्तार

Wed, 15 May 2019 07:41 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 15 May 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
four arrested including Husband & mother in law in mother-daughter suicide Thiruvananthapuram kerala
सांकेतिक तस्वीर

नेयतिनकारा के पास मां-बेटी आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। दहेज के लिए महिला का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में महिला के पति और सास समेत चार लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया गया। महिला के परिवार ने मंगलवार को कहा था कि महिला और उसकी बेटी ने कर्ज की अदायगी न करने पर अपने घर और संपत्ति की कुर्की की आशंका के चलते आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन


उन्होंने केनरा बैंक की नेयतिनकारा शाखा से साल 2005 में पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था। अब तक महिला लगभग आठ लाख रुपये वापस कर चुकी थी। कुल राशि में से कुछ जमा करना बाकी था। 
विज्ञापन


महिला के पति चंद्रन ने मंगलवार को कहा था कि उसकी 19 साल की बेटी और पत्नी लेखा (43) ने कर्ज न चुका पाने पर बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने पर खुदकुशी कर ली। वहीं, बैंक ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी ओर से परिवार पर कोई दबाव डाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में मोड़ तब आया जब फॉरेंसिक रिपोर्ट आई और पुलिस को उस कमरे में जहां दोनों ने आत्महत्या की, उसकी दीवार पर चिपका मां-बेटी का तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला। यह सुसाइड नोट आत्महत्या की वजह पारिवारिक समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है। 

तिरुवनंतपुरम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बी अशोक ने बताया कि चंद्रन, उसकी मां कृष्णम्मा (80), उसकी बहन शांता और शांता के पति काशी को बुधवार की सुबह हिरासत में ले लिया गया है। सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट पर दो महिलाओं के हस्ताक्षर हैं। सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हमने बैंक दस्तावेज नहीं देखे हैं। 

अशोक ने बताया कि लेखा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि चारों आरोपी खास कर सास उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। ये लोग काले जादू का प्रयोग करते थे और चंद्रन ने घर और संपत्ति की कुर्की रोकने के लिए कई कोई कदम नहीं उठाया। 

सुसाइड नोट के मुताबिक चंद्रन कुछ महीने पहले खाड़ी से लौटा था और दूसरी शादी करना चाहता था। लेखा ने नोट में आरोप लगाया है कि कृष्णम्मा ने उसे जहर देने की कोशिश की और डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास ले गई। 

अशोक का कहना है कि सुसाइड नोट से स्पष्ट होता है कि दोनों ने आत्महत्या पारिवारिक समस्याओं के चलते की। नोट में कहीं भी बैंक की ओर से दबाव बनाए जाने का जिक्र नहीं है। हमें आज सुबह ही नोट मिला और इसकी वैज्ञानिक आधार पर जांच की जा रही है। 

इसी दौरान, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह पलायम के पास केनरा बैंक की शाखा के सामने प्रदर्शन किया और बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन, जैसे ही समाचारों में सुसाइड नोट की बात आई वह वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed