{"_id":"5e93e2348ebc3e72b75410ac","slug":"former-union-minister-and-senior-congress-leader-mv-rajasekharan-passed-away-at-a-private-hospital-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमवी राजशेखरन का बंगलूरू के अस्पताल में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमवी राजशेखरन का बंगलूरू के अस्पताल में निधन
Mon, 13 Apr 2020 09:23 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमवी राजशेखरन का निधन
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वी राजशेखरन का सोमवार को बंगलूरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। राजशेखरन के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी गिरिजा राजशेखरन, दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ और ग्रामीण विकास मामलों के सलाहकार राजशेखरन का जन्म रामनगर जिले के मारलावाड़ी में 12 सितंबर, 1928 को हुआ था। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि विधान पार्षद, सांसद और केंद्रीय मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके राजशेखरन सादगी और विनम्रता के धनी नेता थे तथा बेहद परिपक्व थे।
विज्ञापन
Former Union Minister and senior Congress leader MV Rajasekharan passed away at a private hospital in Bengaluru today. (file pic) pic.twitter.com/dpYfSLqxEP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2020
येदियुरप्पा ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री एस निजलिंगप्पा के दामाद श्री राजशेखरन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अच्छी पकड़ थी और उन्होंने ग्रामीण विकास पर अध्ययन के लिए एक संस्थान बनाया था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने लोकसभा में कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें मूल्यों पर आधारित राजनीति करने के लिए जाना जाता था और उन्होंने केंद्रीय राज्य योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।’
येदियुरप्पा ने राजशेखरन की आत्मा की शांति और उनके परिवार एवं समर्थकों को इस क्षति को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।