{"_id":"5b4f7e284f1c1bc6508b56eb","slug":"former-rajya-sabha-mp-chandan-mitra-resign-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का भाजपा से इस्तीफा, थाम सकते हैं ममता का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का भाजपा से इस्तीफा, थाम सकते हैं ममता का हाथ
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने अगले कदम के बारे में कुछ भी जाहिर नहीं किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पायोनियर अखबार के संपादक चंदन मित्रा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। हालांकि मित्रा ने फिलहाल किसी राजनीतिक दल का दामन थामने से इनकार किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
चंदन मित्रा को पहली बार एनडीए सरकार के दौरान 2003 में राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया था, वहीं दूसरी बार वह पार्टी के टिकट पर जून 2010 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गये थे। उनका कार्यकाल 2016 में खत्म हुआ था।
विज्ञापन
मित्रा ने 2014 का लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल में हुगली से लड़ा था, लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाने वाले मित्रा कभी भाजपा के दिल्ली सर्किल में अहम चेहरा थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आने के बाद उनके पास मामूली संगठनात्मक जिम्मेदारी ही बची रह गयी थी।
विज्ञापन