{"_id":"5d5f912d8ebc3e6c5b48f884","slug":"former-prime-minister-manmohan-singh-sworn-in-as-rajya-sabha-member-from-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
Fri, 23 Aug 2019 12:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा की शपथ ली।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Delhi: Former Prime Minister & Congress leader Dr. Manmohan Singh takes oath as Rajya Sabha member from Rajasthan. pic.twitter.com/Wpt9KCzHyT
— ANI (@ANI) August 23, 2019विज्ञापन
सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुन: चुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इस साल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है।
इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।