फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Narasimha Rao learnt 17 languages including Hindi: Chandrababu Naidu amid language debate

Language Debate: 'पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने हिंदी समेत 17 भाषाएं सीखी थीं', भाषा विवाद के बीच चंद्रबाबू नायडू

Wed, 16 Jul 2025 08:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Jul 2025 08:50 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी भाषा विवाद के बीच आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषा फॉर्मूले का तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में विरोध हुआ है।

विज्ञापन
Former PM Narasimha Rao learnt 17 languages including Hindi: Chandrababu Naidu amid language debate
सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI

विस्तार

भाषा विवाद के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव हिंदी समेत 17 भाषाएं जानते थे। 'पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव का जीवन और विरासत' विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि पूरे तेलुगु समुदाय को उन पर गर्व है।

विज्ञापन


'अब हम सब सोच रहे हैं कि आपको हिंदी क्यों सीखनी चाहिए?'
नायडू ने कहा कि उनके और नरसिम्हा राव के बीच बहुत अच्छे संबंध थे। राव का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'वह एक छात्र नेता, एक स्वतंत्रता सेनानी और 17 भाषाओं में पारंगत विद्वान थे।' उन्होंने कहा, 'अब हम सब सोच रहे हैं कि आपको हिंदी क्यों सीखनी चाहिए? उन्होंने न केवल हिंदी सीखी, बल्कि 17 भाषाएं भी सीखीं। इस तरह वह एक महान व्यक्ति बन गए।'
विज्ञापन


'भाषा विवाद के बीच आई टिप्पणी'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की साथी पार्टी के मुखिया की यह टिप्पणी भाषा विवाद के बीच आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषा फॉर्मूले का तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में विरोध हुआ है। महाराष्ट्र में तो भाजपा नीत सरकार को हिंदी को तीसरी भाषा बनाने का फैसला वापस तक लेना पड़ा था। दक्षिणी राज्यों के कई नेताओं ने भी केंद्र पर 'हिंदी थोपने' का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed