{"_id":"5be25b82bdec22697652b348","slug":"former-patna-hc-chief-justice-alleges-that-indigo-airline-left-him-at-hyderabad-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चला गया इंडिगो का विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चला गया इंडिगो का विमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद हवाईअड्डे पर विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एल. नरसिम्हा रेड्डी को इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान हवाईअड्डे पर ही छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
एल. नरसिम्हा रेड्डी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस का विमान उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही छोड़कर रवाना हो गया, जबकि उनके पास विमान का बोर्डिंग पास भी था।
विज्ञापन
हालांकि यह मामला सामने आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांगी है। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, 'हमने माफी मांगने के लिए न्यायाधीश रेड्डी से संपर्क किया है। हम अपने ग्राहकों के लिए विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हम ईमानदारी से खेद प्रकट करते हैं कि इस स्थिति में हम अपने सेवा मानकों को पूरा करने में नाकाम रहे। अब भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, उसे रोकने के लिए हम अपनी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
We've contacted Judge Reddy to express our apologies.We're committed to courteous&hassle free service for our customers&we sincerely regret that we failed to meet our service standards in this situation.We're reviewing our processes to prevent similar occurrence in future: IndiGo
— ANI (@ANI) November 7, 2018
