फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former MLA Dr Ashishrao R Deshmukh resigns from General Secretary of Maharashtra Pradesh Congress Committee due to imposition of Imran Pratapgarhi from Uttar Pradesh for Rajya Sabha

Congress Rajya Sabha Candidates: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मतभेद उजागर, ये नेता जता चुके हैं नाराजगी

Tue, 31 May 2022 04:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 May 2022 04:40 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के कोटे से उत्तर प्रदेश के इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Former MLA Dr Ashishrao R Deshmukh resigns from General Secretary of Maharashtra Pradesh Congress Committee due to imposition of Imran Pratapgarhi from Uttar Pradesh for Rajya Sabha
Congres - फोटो : File

विस्तार

महाराष्ट्र के कतोल से पूर्व विधायक डॉ. आशीषराव आर देशमुख ने मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम उत्तर प्रदेश के इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा के लिए इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाने के विरोध में लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ काम करना जारी रखूंगा। 

विज्ञापन


अपने त्यागपत्र में देशमुख ने लिखा कि एक बाहरी प्रत्याशी को खड़ा करना पार्टी के विकास के संबंध में लाभदायक नहीं होगा। यह महाराष्ट्र में आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष विश्वबंधु राय ने भी इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र कोटा से राज्यसभा चुनाव के लिए इमरान प्रतापगढ़ी को भेजने पर नाखुशी व्यक्त की है। बता दें कि इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्या दिल्ली में दरबारी करने वालों को ही योग्य समझती है पार्टी?'
राय ने कहा है कि राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र के कोटे से इमरान प्रतापगढ़ी को भेजा जाना स्थानीय नेताओं के साथ अन्याय है। उन्होंने अपने पत्र में सवाल पूछा है कि क्या पार्टी आलाकमान केवल दिल्ली में दरबारी करने वालों को ही निष्ठावान और पार्टी को मजबूती देने के लिए योग्य समझती है? पार्टी कार्यकर्ता इसे मुस्लिम तुष्टीकरण के नजरिए से देख रहे हैं।

प्रतापगढ़ी को निशाने पर लेते हुए राय ने लिखा कि वह जुम्मा-जुम्मा चार दिन पहले पार्टी से जुड़े हैं। मुरादाबाद लोकसभा से वह लगभग छह लाख वोटों के अंतर से चुनाव हार चुके हैं। वह अब तक एक भी नगर निगम चुनाव तक नहीं जितवा पाए हैं। फिर भी उन्हें अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया और अब उन्हें राज्यसभा भी भेजा जा रहा है।


कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन ने भी बताया फैसलों को निराशाजनक
आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची को लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोगों को शिकायतें हैं। राज्यसभा हमारे लोकतंत्र का मंदिर है, इसलिए बौद्धिक और अनुभवी लोगों को वहां भेजा जाता है जो हमारे देश के लिए काम करते हैं और हमारी पार्टी को मजबूत करते हैं। लेकिन, ये फैसले निराश करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed