फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former Maharashtra minister Anil Deshmukh judicial custody extended till 27 December in 100 crore rupees extortion case news in Hindi

महाराष्ट्र: 27 दिसंबर तक बढ़ी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत, 100 करोड़ की वसूली का मामला

Tue, 14 Dec 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Dec 2021 05:07 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। देशमुख को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
former Maharashtra minister Anil Deshmukh judicial custody extended till 27 December in 100 crore rupees extortion case news in Hindi
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

100 करोड़ रुपये की कथित वसूली के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। देशमुख को इस समय मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में  रखा गया है।

विज्ञापन


अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग करने के आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाए थे। इसके बाद परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। यह पूरा मामला प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी मिलने के बाद सामने आया था।
विज्ञापन


सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई के पुलिस अधिकारियों को महानगर के होटलों, रेस्तरां और बार से 100 करोड़ रुपये महीना वसूली करने को कहा था। हालांकि देशमुख ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed