{"_id":"667294b04c78f05a66064de5","slug":"former-jds-mp-prajwal-revanna-sent-to-sit-custody-till-june-24-in-sexual-harassment-case-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: अश्लील वीडियो मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें, SIT की हिरासत में 24 जून तक रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: अश्लील वीडियो मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें, SIT की हिरासत में 24 जून तक रहेंगे
Wed, 19 Jun 2024 01:50 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:50 PM IST
सार
पिछले महीने जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल ने देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
प्रज्ज्वल रेवन्ना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई महिलाओं के दुष्कर्म और अश्लील वीडियो के आरोपों में घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें 24 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले वह पुलिस की हिरासत में थे।
विज्ञापन
देर रात किया गया था गिरफ्तार
जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात प्रज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक महीने बाद 31 मई को प्रज्ज्वल के बंगलूरू लौटने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। उन्होंने बाद में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे एसआईटी को सौंप दिया था। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बंगलूरू में सीआईडी के कार्यालय पहुंची थी। यहां से रेवन्ना को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। वहीं, विशेष जांच दल (एसआईटी) बंगलूरू हवाई अड्डे से दो सूटकेस ले गई थी।
विज्ञापन
ब्लू कॉर्नर नोटिस भी हुआ था जारी
गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्ज्वल ने पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर 31 मई को भारत वापसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एसआईटी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए पहले से तैयार थी। पिछले दिनों इंटरपोल ने रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
राज्य के गृहमंत्री ने कही थी ये बात
बता दें कि प्रज्ज्वल की संभावित देश वापसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम शुक्रवार को जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लेगी। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है।
प्रज्ज्वल के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन
इससे पहले बीते सप्ताह कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने ‘हासन चलो’ मार्च में शिरकत की व आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। इस मार्च का आयोजन ‘नवेड्डु निलादिद्दरे’ नामक मानवाधिकार समूह द्वारा किया था। इसमें राज्य भर से महिलाओं, श्रमिकों, किसानों और दलितों ने हिस्सा लिया था।