{"_id":"5bfcc9cabdec2241c76922f3","slug":"former-ias-officer-aparajita-sarangi-joins-bjp-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व आईएएस अपराजिता सारंगी ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व आईएएस अपराजिता सारंगी ने थामा भाजपा का दामन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराजिता सारंगी और अमित शाह
- फोटो : ANI
ओडिशा की पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बता दें सारंगी के वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना) को प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।Delhi: Former IAS (Indian Administrative Service) officer Aparajita Sarangi joins BJP. pic.twitter.com/w10NLJXKoi
— ANI (@ANI) November 27, 2018
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 1994 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी सारंगी 2013 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके इस साल अक्तूबर में गृह राज्य ओडिशा वापस जाने की अटकलें थीं लेकिन इससे पहले ही सितंबर में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया था।
सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
सारंगी ने इसी साल अगस्त में मनरेगा की जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया है। वह साल 2006-2009 तक बीएमसी की कमिश्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह स्कूल एंड मास एजुकेशन की सेक्रेटरी, पंचायती राज विभाग की डायरेक्टर, उच्च शिक्षा सेक्रेटरी तथा कपड़ा और हैंडलूम सचिव के पद पर भी रह चुकी हैं।