{"_id":"5a62101a4f1c1b83268b53e4","slug":"former-gujarat-cm-anandiben-patel-becomes-the-governor-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की पूर्व CM आनंदीबेन पटेल होंगी मध्य प्रदेश की राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात की पूर्व CM आनंदीबेन पटेल होंगी मध्य प्रदेश की राज्यपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
आनंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल होंगी। हालांकि गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली अब तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आनंदीबेन को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक इस पद पर रहीं।
विज्ञापन
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं इसलिए किसी और युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए।
विज्ञापन
Anandiben Patel becomes the governor of #MadhyaPradesh (file pic) pic.twitter.com/3TfpfyWQQg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2018