फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former congress mla Faleiro said that TMC is planning to contest all 40 seats in Goa Assembly polls on its own

गोवा: आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस, नए चेहरों को देगी मौका

Thu, 30 Sep 2021 09:12 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 30 Sep 2021 09:12 PM IST
सार

लुईजिन्हो फलेरियो ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने कभी गोवा में सरकार बनानी ही नहीं चाही। 2017 के चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी।

विज्ञापन
former congress mla  Faleiro  said that TMC is planning to contest all 40 seats in Goa Assembly polls on its own
तृणमूल गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, नए चेहरों को देगी मौका। - फोटो : social media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस में एक दिन पहले ही शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक लुईजिन्हो फलेरियो ने बताया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लुईजिन्हो फलेरियो ने बताया कि पार्टी चुनावी मैदान में अकेले उतरेगी। फलेरियो गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहें हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी चुनाव के लिए किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उहोने कहा कि ममता पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी जल्द ही राज्य का दौरा भी करेंगी। वह 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष के बाद आएंगी क्योंकि इस दौरान कोई भी शुभ या नए काम शुरु नहीं किए जाते।
विज्ञापन


बिना गठबंधन के लड़ेंगे चुनाव
लुईजिन्हो फलेरियो ने बीते बुधवार को कई वरिष्ठ टीएमसी नेताओं डेरक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रसून बनर्जी आदि की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ तृणमूल का दामन थामा था। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होने कहा था की पार्टी 40 सीटों पर नए चेहरों को मौका देगी। गोवा में फरवरी में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी किसी से गठबंधन भी करेगी तो उन्होंनें कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने कभी गोवा में सरकार बनानी ही नहीं चाही जबकि 2017 के चुनाव परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी। उन्होने कहा कि आईपीएसी(इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी) राज्य में एक सर्वे कर रही है जिसका परिणाम 15 दिनों में आ जाएगा। पार्टी इसके बाद चुनाव पर विस्तार से योजना बनाएगी।

बता दें कि 2017 में हुए गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रंस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, इसके बावजूद भाजपा ने छोटे दलों के साथ गठबंधन कर के मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ती थी।


आम आदमी पार्टी ने भी की तैयारी
इधर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पणजी के दौरा किया था। उन्होनें राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने पर हर महीनें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 80 फीसदी नौकरीयां स्थानीय लोगों को देने का वादा किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed