{"_id":"5f9c83418ebc3e9b96616b1e","slug":"former-congress-mayor-absconding-accused-of-bangalore-violence-karnataka-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू हिंसा का आरोपी पूर्व कांग्रेसी मेयर फरार : कर्नाटक पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू हिंसा का आरोपी पूर्व कांग्रेसी मेयर फरार : कर्नाटक पुलिस
Sat, 31 Oct 2020 02:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलुरू
एजेंसी, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर और वर्तमान में कांग्रेस पार्षद आर. संपत राज
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बंगलूरू में अगस्त में हुई भीड़ हिंसा से जुड़े मामले में आरोपी पूर्व मेयर और वर्तमान में कांग्रेस पार्षद आर. संपत राज अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फरार हो गया है। संपत राज अस्पताल में कोविड-19 (कोरोना वायरस) का इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
अगस्त में भीड़ ने कांग्रेस विधायक के घर समेत दो थानों में लगा दी थी आग
पुलिस को संपत राज की फरारी की जानकारी बृहस्पतिवार को उस समय मिली, जब हिंसा की जांच कर रहे एसीपी वेणुगोपाल उससे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। वेणुगोपाल ने संपत राज की फरारी की पुष्टि करते हुए कहा, हां वह फरार है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वेणुगोपाल ने 7 अक्तूबर को अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजकर संपत राज को डिस्चार्ज करने से पहले पुलिस को जानकारी देने का निर्देश दिया था। लेकिन अस्पताल ने बिना पुलिस को सूचित किए ही संपत राज को डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को एक और नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बता दें कि 11 अगस्त को 3000 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने कांग्रेस विधायक आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति, उनकी बहन और डीजे हल्ली व केजी हल्ली पुलिस थानों में आग लगा दी थी। भीड़ सोशल मीडिया पर विधायक के एक रिश्तेदार की तरफ से अपलोड की गई भड़काऊ पोस्ट को लेकर नाराज थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल की मौत बाद में अस्पताल में हो गई थी।
विज्ञापन
अक्तूबर की शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करते हुए संपत राज को भीड़ को भड़काकर विधायक की राजनीतिक हत्या करने के प्रयास का आरोपी बनाया था। पुलिस ने इस मामले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के नेता मुजम्मिल पाशा समेत 400 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी जांच कर रही है और दो साजिशकर्ता गिरफ्तार कर चुकी है।