फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former congress leader and ex Delhi Assembly speaker Yoganand Shastri joins NCP

दिल्ली: एनसीपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी योगानंद शास्त्री, बोले- वहां काम करना आसान नहीं

Wed, 17 Nov 2021 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 09:13 PM IST
सार

कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक शास्त्री ने दिल्ली में शीला दीक्षित डेढ़ दशक के कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। वह दिल्ली में छह बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे जिनमें से तीन बार उन्होंने जीत हासिल की थी। अब एनसीपी में शामिल होते हुए उन्होंने कांग्रेस हाई कमान के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
former congress leader and ex Delhi Assembly speaker Yoganand Shastri joins NCP
शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए योगानंद शास्त्री - फोटो : twitter.com/PawarSpeaks

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व नेता और दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में हुए एक कार्यक्रम में वह एनसीपी का हिस्सा बने। उन्हें पार्टी की शहर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


एनसीपी में शामिल होने के बाद शास्त्री ने कहा कि वहां (कांग्रेस में) काम करना आसान नहीं था। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पार्टी काई कमान उन लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है जो समाज से जुड़ ही नहीं पा रहे हैं। पंजाब इसका उदाहरण है और बाकी राज्यों की स्थिति भी सब जानते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ की। शास्त्री ने कहा कि राहुल और प्रियंका मेहनत से काम कर रहे हैं लेकिन जो लोग उनके आस-पास हैं वो ईमानदार नहीं हैं और उनमें अपने काम को लेकर कोई प्रतिबद्धता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed