फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Chief Election Commissioner Manohar Singh Gill passed away last rites performed tomorrow In Delhi

Manohar Singh Gill: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मनोहर सिंह गिल का निधन; अंतिम संस्कार कल दिल्ली में

Sun, 15 Oct 2023 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Election Commissioner Manohar Singh Gill passed away last rites performed tomorrow In Delhi
Manohar Singh Gill - फोटो : ANI

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और कांग्रेस नेता मनोहर सिंह गिल का आज शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और 86 वर्ष के थे। दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं।

विज्ञापन


पूर्व नौकरशाह गिल ने एक युवा अधिकारी के रूप में प्रकाश सिंह बादल के अधीन कार्य किया था। उस वक्त शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दिसंबर 1996 और जून 2001 के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में भी काम किया। जब टीएन शेषन चुनाव आयोग के प्रमुख थे, तब गिल और जीवीजी कृष्णमूर्ति को चुनाव आयोग का सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन


एक पूर्व सरकारी पदाधिकारी ने बताया कि इसके बाद चुनाव आयोग बहुसदस्यीय निकाय बन गया। वह शायद राजनीति में शामिल होने वाले पहले पूर्व सीईसी हैं। गिल कांग्रेस सदस्य के रूप में राज्यसभा में पहुंचे और 2008 में उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री बनाया गया। गिल के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने गिल के निधन पर दुख जताया और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण मनोहर सिंह गिल के निधन पर बेहद दुख हुआ। यूपीए सरकार में एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में और पहले एक सिविल सेवक के रूप में खेल, चुनावी प्रक्रियाओं और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी गिल के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीईसी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed