फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Bengal BJP chief Dilip Ghosh to marry party colleague today Know all about it

Dilip Ghosh: 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधे भाजपा नेता दिलीप घोष; पार्टी सहयोगी का थामा हाथ

Sat, 19 Apr 2025 05:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष शुक्रवार शाम को विवाह बंधन में बंध गए। 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से विवाह किया है। दोनों एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं।  

विज्ञापन
Former Bengal BJP chief Dilip Ghosh to marry party colleague today Know all about it
भाजपा नेता दिलीप घोष और उनकी पत्नी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी भाजपा की सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी की है। शादी आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता में उनके आवास पर हुई। 60 वर्षीय भाजपा नेता अब तक अविवाहित थे।  कुणाल घोष और देबांगशु भट्टाचार्य सहित कई तृणमूल नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा नेता को बधाई दी है।

विज्ञापन


शादी का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष की ओर से दिया गया था
दिलीप घोष के करीबी लोगों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दोनों की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। न्यू टाउन में एक निजी समारोह में दोनों की शादी होगी, जिसमें करीबी रिश्तेदार भी शामिल होंगे। कहा यह भी जा रहा है कि शादी का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष की ओर से दिया गया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सुबह घोष के न्यू टाउन स्थित आवास पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके करीबी एक भाजपा नेता ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में आईपीएल मैच के दौरान दिलीप घोष और उनकी होने वाली पत्नी शामिल हुए थे। अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया।  
विज्ञापन


'मां चाहती थीं कि मैं शादी कर लूं'
इससे पहले दिलीप घोष ने एक समाचार चैनल से कहा है कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं शादी कर लूं, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण

दुल्हन कौन है?
रिपोर्ट के मुताबिक, दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है। रिंकू लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी की महिला शाखा, ओबीसी मोर्चा, हथकरघा प्रकोष्ठ और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं की जिम्मेदारी संभाली है। मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा भी है।




दिलीप घोष के बारे में जानिए
आए दिन अपने बयानों की वजह से जाने जाने वाले दिलीप घोष युवावस्था से ही आरएसएस के सदस्य रहे हैं। 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में इसकी सेवा की। राज्य अध्यक्ष के रूप में उन्हें पश्चिम बंगाल में माकपा की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। खड़गपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष से अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

घर पर हथियार रखने का आह्वान किया था
बंगाल में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता दिलीप घोष का हाल ही में दिया गया बयान चर्चा में है, जब उन्होंने कथित तौर पर हिंदू समुदाय के सदस्यों से घर पर हथियार रखने का आह्वान किया था। हाल ही में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के दौरान हिंदुओं के घरों को निशाना बनाए जाने की खबरें थीं। मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर 24 परगना में एक सार्वजनिक रैली में घोष ने कथित तौर पर कहा, 'हिंदू टेलीविजन सेट, रेफ्रिजरेटर और नए फर्नीचर खरीद रहे हैं। उनके घर में एक भी हथियार नहीं है। जब कुछ होता है, तो वे पुलिस को बुलाते रहते हैं। पुलिस आपको नहीं बचाएगी।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed