फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Belgium Prime Minister Yveus Leterme said UNSC must be expanded with inclusion of India, Brazil

India: 'UNSC में भारत और ब्राजील को किया जाए शामिल', PM मोदी की तारीफ कर बोले बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री

Sun, 14 Jan 2024 12:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

लटार्म ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप ढलने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत के भू-राजनीतिक कद को ऊंचा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

विज्ञापन
Former Belgium Prime Minister Yveus Leterme said UNSC must be expanded with inclusion of India, Brazil
बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री यीव लटार्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री यीव लटार्म ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का स्थायी सदस्य बनाए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि भारत को स्थायी सदस्य बनाने से सुरक्षा परिषद की वैधता और प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


देश ने बहुपक्षीय परिदृश्य में मजबूत स्थिति बनाई
लटार्म ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप ढलने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत के भू-राजनीतिक कद को ऊंचा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश ने बहुपक्षीय परिदृश्य में मजबूत स्थिति बना ली है।
विज्ञापन


भारत पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे की सराहना
लटार्म ने संपर्क सुविधा की नयी पहल ‘भारत पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे’ (आईएमईसी) की सराहना की और उसे चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल (बीआरआई) का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि यह गलियारा चीन की पहल का पूरक है और उसे पूर्ण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लटार्म ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के भू-राजनीतिक परिणाम का जिक्र करते हुए बहुपक्षीय संस्थानों में अधिक न्यायसंगत भूमिकाएं दिए जाने की वकालत की। उन्होंने विशेष रूप से भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों की अधिक भागीदारी का आग्रह किया। 

बहुपक्षवाद में भारत की भूमिका की अनिवार्यता...
उन्होंने बहुपक्षवाद में भारत की अधिक प्रमुख भूमिका की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘यदि परिषद का विस्तार कर इसके पांच स्थायी सदस्यों (रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका) के अलावा भारत और ब्राजील को भी शामिल किया जाता है, तो परिषद द्वारा किए गए कार्यों की वैधता बढ़ जाएगी और यह बेहतर प्रतिनिधित्व करेगा। आप 21वीं सदी की समस्याओं को 20वीं सदी की व्यवस्थाओं और समाधानों से नहीं निपटा सकते।’


स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन
लटार्म ने यूएनएससी की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को पुनर्गठित करने की जरूरत है ताकि भारत, ब्राजील और कुछ अन्य उभरते देशों को अपनी बात कहने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने का अधिकार मिल सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed