फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry: Sanjay Sudhir appointed as the new Ambassador of India to UAE, read other important national news

विदेश मंत्रालय: यूएई में संजय सुधीर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Tue, 02 Nov 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 03:58 AM IST
सार

राजनयिक संजय सुधीर 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह पवन कपूर का स्थान लेंगे। कपूर को रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सुधीर जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
Foreign Ministry: Sanjay Sudhir appointed as the new Ambassador of India to UAE, read other important national news
राष्ट्रपति के साथ संजय सुधीर - फोटो : twitter

विस्तार

वरिष्ठ राजनयिक संजय सुधीर को मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। सुधीर 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और वह पवन कपूर का स्थान लेंगे। कपूर को रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सुधीर जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


उधर, दिनेश के पटनायक को स्पेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी पटनायक अभी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
विज्ञापन

 

पवन कपूर रूस के राजदूत बनाए गए

वरिष्ठ राजनयिक पवन कपूर को सोमवार को रूस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। भारत और रूस में रणनीतिक प्रकृति के रिश्ते के मद्देनजर इसे बड़ी नियुक्ति मानी जाती है। कपूर 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अब तक संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह डी बाला वेंकटेश वर्मा का स्थान लेंगे।
 

विज्ञापन

चुनाव सुधारों पर संसदीय समिति को जानकारी दे सकते हैं निर्वाचन आयोग के अधिकारी: सूत्र 

निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी विभिन्न चुनाव सुधारों के बारे में जानकारी देने के लिये संसद की एक समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। इनमें सभी चुनावों के लिये एक मतदाता सूची, आधार के साथ मतदाता पहचान कार्ड को जोड़ना जैसे सुधार शामिल हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता वाली विधि एवं न्याय, कार्मिक, लोक शिकायत संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने ई-अदालत के विषय पर भी चर्चा करने का निर्णय लिया। समिति सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाई चंद्रचूड़ से समय मांगेगी जो शीर्ष अदालत की ई-समिति के प्रमुख हैं।

विज्ञापन

ओडिशा के बर्खास्त कांस्टेबल की 7 करोड़ की संपत्ति उजागर

ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल और उसके परिजनों की करीब 7 करोड़ की संपत्ति खुलासा किया है। ओडिशा पुलिस के कांस्टेबल प्रसन्न कुमार बेहरा को भुवनेश्वर में अवैध बार के संचालन के लिए बर्खास्त कर दिया गया था। 

उसके खिलाफ कई विभागीय जांच और आपराधिक मामले चल रहे हैं। तीन दिनों तक तलाशी अभियान के बाद बेहरा और उसके परिजनों की अवैध संपत्ति उजागर हुई। बेहरा के खिलाफ इस मामले में एक और केस दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है।  
 

शिक्षा में वनियारों को आरक्षण असांविधानिक: मद्रास हाईकार्ट 

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने सोमवार को एक आदेश में वनियार समुदाय के 10.5 फीसदी आंतरिक आरक्षण को असांविधानिक करार दिया। पीठ ने कहा, शिक्षा और सार्वजनिक रोजगार में सबसे पिछड़े वर्गों के लिए 20 फीसदी आरक्षण के भीतर वनियारों के लिए 10.5 फीसदी आंतरिक आरक्षण असांविधानिक है। जस्टिस मुरली शंकर और दुरईस्वामी ने कहा, जाति-आधारित सेंसेक्स के बिना जाति-आधारित आरक्षण देना गलत है।

 

मेघालय में स्वास्थ्य तंत्र सुधारने को विश्वबैंक के साथ करार 

केंद्र सरकार ने मेघालय में स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती देने के लिए विश्व बैंक के साथ 4 करोड़ डॉलर (करीब 299.45 करोड़ रुपये) का करार किया है। इससे मेघालय में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त होगी साथ ही राजधानी के अस्पतालों में मरीजों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। 

 वित्तमंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 28 अक्तूबर को हुए इस करार से मेघालय की स्वास्थ्य प्रणाली और शासन क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा और सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत प्रमाणन और बेहतर संसाधन प्रणालियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। बीमारी की जांच और दवाएं आसानी से मिल सकें ऐसा तंत्र विकसित होगा।

इस परियोजना का लाभ राज्य के सभी 11 जिलों को मिलेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उनकी प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग ने कहा, स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मजबूत करना और विस्तार करना केंद्र की प्राथमिकता है। 

 

मलयालम की प्रसिद्ध कथाकार पी वलसाला को एज्हुथाचम पुरस्कार 

मलयालम की मशहूर महिला उपन्यासकार व कहानीकार पी वलसाला को मलयालम भाषा साहित्य में उनके विशेष योगदान के लिए प्रतिष्ठित एज्हुथाचन पुरस्कार के लिए चुना गया है। राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि इस पुरस्कार के साथ 5 लाख की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध मलयाली भक्त कवि टीआर एज्हुथाचन के नाम पर प्रदान किया जाता है। उन्हें मलयालम भाषा का पिता कहा जाता है। 83 वर्षीय वलसाला को केरल साहित्य अकादमी का भी पुरस्कार मिल चुका है। 
 

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारतीय खुदरा कारोबार को पहुंचा रहीं नुकसान: महाजन 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने सोमवार को कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारतीय खुदरा कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। मंच ने कहा कि ये कंपनियां अपने अनैतिक व्यापार के जरिये देश के खुदरा और छोटे कारोबारियों को खत्म कर रहे हैं। 

उन्होंने सरकार से छोटे और खुदरा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए मौजूदा कानूनों में बदलाव करने की भी मांग की। वेबिनार को संबोधित करते हुए महाजन ने कहा कि ये कंपनियां ऑनलाइन एल्गोरिदम में भी छेड़छाड़ करती हैं। इस वेबिनार का आयोजन भारतीय विक्रेताओं के समूह (आईएससी) ने अपने भारत छोड़ो मोर्चा अभियान के तहत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed