फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign ministers of India and Australia met in Delhi today

Ties: भारत-ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर बोले- सैन्य व हिंद-प्रशांत समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Tue, 21 Nov 2023 05:11 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने बैठक की। जिसमें सुरक्षा, सैन्य, व्यापार, हिंद-प्रशांत समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई है।  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, हिंद महासागर क्षेत्र में काम, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सहयोग पर भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन
Foreign ministers of India and Australia met in Delhi today
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग की दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भारत और कनाडा के बीच हुए विवाद की भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सबसे अच्छे मजबूत संबंध हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री और मैंने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दूसरी 2+2 वार्ता की, जो एक सार्थक वार्ता थी। 
विज्ञापन


व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा', जयशंकर बोले
आज हुई विदेश मंत्रियों की बैठक के संबंध में बात करते हुए एस. जयशंकर ने कहा, कई व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर भी बात हुई है। हमारे द्विपक्षीय व्यापार बेहद सकारात्मक रहे हैं। हमने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते, सीईसीए पर आगे बढ़ने के महत्व पर भी चर्चा की। हमने हिंद महासागर क्षेत्र में अपने काम के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य सहयोग पर भी चर्चा की है। बता दें ऑस्ट्रेलिया अगले वर्ष फरवरी में हिंद महासागर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। 
विज्ञापन


जयशंकर बोले, क्वाड को बढ़ाने पर चर्चा
बैठक पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, हमारे बीच क्वाड के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। क्वाड लगातार प्रगति कर रहा है। आज की चर्चा इस मुद्दे पर थी कि हम क्वाड को ज्यादा बेहतर कैसे बनाएं। इसमें ऐसा क्या जोड़ा जाए कि जिससे क्वाड ज्यादा सुदृढ़ हो। इस दौरान हमारे बीच सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चाएं हुई। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, समावेशी, समृद्ध, के लिए हम दोनों प्रतिबद्ध हैं। साथ ही आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद पर भी खुलकर चर्चा हुई। दोनों देशों ने एफएटीएफ सहित अन्य मंचों पर हमने सहयोग किया है। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय जल में नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन किया है। क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने हुए सभी के लिए कनेक्टिविटी, विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद
एस. जयशंकर ने कहा, हमारे बीच कई सारे मुद्दों पर चर्चाएं हुई। हमने इस बात की भी समीक्षा की है कि हमारे संबंध कहां स्थित हैं। संबंध में प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। पीएम एंथनी अल्बनीज जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सितंबर में भारत पहुंचे थे। G20 अध्यक्ष पद के संदर्भ में ऑस्ट्रेलिया के मजबूत और लगातार समर्थन के लिए विदेश मंत्री पेनी वोंग को धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed