सेना पर भरोसा रखें, पाक को दिया जा रहा है माकूल जवाब: राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को आश्वस्त किया कि हमारे सुरक्षा बल इसका माकूल जवाब दे रहे हैं इसलिए लोग सेना पर भरोसा रखें। गृहमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे अपनी करतूतों की महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे। पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा एक भारतीय सैनिक को मारने के बाद उनके शव को क्षत-विक्षत किए जाने की घटना पर उन्होंने खेद जताते हुए राजनाथ ने सेना से कहा कि इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
यह देश किसी के आगे नहीं झुकेगा। शनिवार को दिल्ली में राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम त्योहार इसलिए मना पा रहे हैं क्योंकि हमारे जवान सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। सेना दुश्मनों से सभी कुकृत्यों और साजिश को लगातार नाकाम कर रही है।
सेना के एक जवान का शरीर से साथ बर्बर सलूक किया
पिछली रात पाकिस्तानी सेना के कवरिंग फायर की आड़ में आतंकवादी एलओसी में घुस कर सेना के एक जवान का शरीर से साथ बर्बर सलूक किया। पिछले चार दिनों में पाक फायरिंग में सेना को चार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान शहीद हुए।
इसके जवाब में बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के 15 जवानों को मारा है। इससे पहले रेंडर्स के ही पांच जवान बीएसएफ का शिकार हुए थे। उधर सेना ने भी चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की शुक्रवार रात की हरतक का उचित जवाब दिया जाएगा।