फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   follow these steps to know which ATM have cash

एटीएम जाने से पहले इस तरह जानें उसमें पैसे हैं या नहीं

Wed, 16 Nov 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
follow these steps to know which ATM have cash
atm card

500-1000 के नोट बंद होने के बाद से लोगों की कतारें एटीएम के बाहर लगी हैं। वो खुले आसमान के नीचे रातें बिताने को भी मजबूर हैं, फिर भी एटीएम में कैश न पहुंचने या कैश खत्म होने की वजह से उन्हें कई बार मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। कई जगहों पर एटीएम के शटर भी गिरा दिए गए हैं, लोग कैश निकलने वाले एटीएम खोजने में घंटों बिता रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। यहां दी गई जानकारी से आप कुछ ही सेकेंड्स में ये मालूम कर सकते हैं कि आखिर आस-पास के किस एटीएम में कैश मौजूद है।
विज्ञापन


सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी ने ये दावा किया है कि उनके एक टूल से आप आसानी से ये पता कर सकते हैं कि किस एटीएम से इस वक्त कैश निकल रहा है। सीएमएस इंफो सिस्टम नाम की ये कंपनी भारत के अंदर एटीएम को मैनेज करने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें पता

follow these steps to know which ATM have cash

1-सबसे पहले आपको atmfinder.cms.com/atmfinder/ATMStatus.aspx लिंक पर जाना है।

2- जैसे ही आप दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपको एक पेज दिखाई देगा। यहां आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे, जिनमें आपको अपना राज्य और शहर सलेक्ट करना होगा।

3- जैसे ही आप अपना राज्य और शहर सलेक्ट करते हैं तो आपको उन तमाम एटीएम की लिस्ट दिखाई देगी, जिनसे उस समय पैसा निकल रहा होगा।

कंपनी का दावा
कंपनी का कहना है कि हम ज्यादा से ज्यादा एटीएम तक कैश पहुंचाते हैं। लोगों को आसानी हो इसके लिए हमने एक सीएमएस एटीएम फाइंडर बनाया है। इसकी मदद से आपको उन एटीएम की जानकारी मिल जाएगी जिनसे कैश निकल रहा है।

इस एप की मदद से SBI, ALLAHABAD BANK, Bank of India, Axix, HDFC, Kotak Mahindra, ICICI BANK जैसे एटीएम की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed