{"_id":"684e9c287444f85ab903899c","slug":"five-youths-from-the-same-family-died-after-drowning-in-the-godavari-river-in-basara-telangana-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: गोदावरी नदी में पांच युवकों की डूबकर मौत, एक ही परिवार से रखते थे ताल्लुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: गोदावरी नदी में पांच युवकों की डूबकर मौत, एक ही परिवार से रखते थे ताल्लुक
Sun, 15 Jun 2025 07:01 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:01 PM IST
सार
तेलंगाना के निर्मल जिले के बसर में एक ही परिवार के पांच युवकों को गोदावरी नदी में डूबकर मौत हो गई। बसर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि, हमने नदी से पांच शव निकाले हैं। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
डूबने से माैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के निर्मल जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह हादसा प्रसिद्ध मंदिर नगर बसर में उस समय हुआ जब वे सभी नदी में पवित्र स्नान के लिए उतरे थे। मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और हैदराबाद के चिंताल इलाके के निवासी थे।
विज्ञापन
यह परिवार मूल रूप से राजस्थान से है और कुल 18 लोग बसर स्थित सरस्वती मंदिर में दर्शन और नदी स्नान के लिए आए थे। मंदिर दर्शन से पहले वे लोग धार्मिक अनुष्ठान के तहत नदी स्नान के लिए पहुंचे। स्नान करते समय कुछ युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
नदी किनारे मौजूद अन्य परिजनों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तैराकों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाल ही में ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ गया था, जिससे हादसे की आशंका और अधिक हो गई। मृतकों की पहचान राकेश, विनोद, मदन, रुतिक और भरत के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है। सभी शवों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा उपायों की मांग की है। परिवहन और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोनम प्रभाकर ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पांच युवकों की मौत की खबर से वे अत्यंत दुखी हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि वे नदियों और जलाशयों के पास सतर्कता बरतें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नदियों, जलाशयों और परियोजनाओं के आसपास चेतावनी संकेतक बोर्ड लगवाएं, ताकि लोगों को गहराई के बारे में पहले से जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ें: Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा पर रोक