{"_id":"5fd75b4090c54a707d00562a","slug":"five-members-of-a-family-found-dead-in-home-near-viluppuram-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: घर में मृत मिले एक ही परिवार के पांच सदस्य, आत्महत्या का अंदेशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: घर में मृत मिले एक ही परिवार के पांच सदस्य, आत्महत्या का अंदेशा
Mon, 14 Dec 2020 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, विलुप्पुरम
पीटीआई, विलुप्पुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तमिलनाडु में विल्लुपुरम के पास एक घर में एक दंपति और उनके तीन बच्चे सोमवार को मृत मिले। पुलिस ने बताया कि शुरूआती जांच से संकेत मिला है कि पुरुष और महिला ने पहले अपनी आठ और सात साल की दो बेटियों और पांच साल के बेटे की हत्या की और फिर अपनी भी जान दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बात के भी संकेत हैं कि 37 वर्षीय व्यक्ति पर कर्ज था और उसने 30 वर्षीय अपनी पत्नी को भी जिंदगी खत्म करने के लिए मना लिया होगा। उनके शव वी पुडुपलयम आवास पर फंखे से लटके मिले। शवों को पड़ोसियों ने देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पट्टाली मक्कल कटाची के संस्थापक नेता एस रामदोस ने कर्ज के कारण मौतों पर दुख जताया है।
विज्ञापन