फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five killed and two injured in Assam road mishap news in hindi

Assam: असम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Nov 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2024 09:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि यह लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी में अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी वैन भवानीपुर में ट्रक से जा टक्कराई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में तीन की जान चली गई। 

विज्ञापन
Five killed and two injured in Assam road mishap news in hindi
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के बजली जिले और धुबरी जिलों से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पांच लोगों की मौके पर ही मौत
पुलिस ने बताया कि बजली जिले में यह लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी में अपने घर लौट रहे थे, जब उनकी वैन भवानीपुर में ट्रक से जा टक्कराई। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानुर खान और मोइनुल हक के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्र अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धुबरी जिले के अगोमोनी इलाके में हुआ हादसा
एक अन्य दुर्घटना में धुबरी जिले के अगोमोनी इलाके में गरेहाट के पास खड़े ट्रक से वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। धुबरी में हुए हादसे में ये लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चल रहे रास मेले का दौरा करने जा रहे थे, तभी दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धनंजय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में की गई है, जबकि घायल खणींद्र रॉय का वर्तमान में धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed