खुश खबरः आपके काम की 5 पांच प्रमुख खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, पहली तिमाही में GDP हुई 8.2 फीसदी
वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही की विकास दर के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पहली तिमाही में विकास दर 8.2 फीसदी रही है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस वेल्यू एडेड ग्रोथ रेट 8 प्रतिशत रही। बता दें कि 2017 के आखिरी तिमाही में विकास दर 7.7 थी। जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान ये आंकड़ा 5.6 फीसदी रहा था। इससे पहले कुछ अर्थशास्त्रियों इस तिमाही 7.6 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान व्यक्त किया था। लेकिन उनके अनुमानों को पीछे छोड़ अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। जीडीपी ग्रोथ का सबसे अधिक फायदा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में देखने को मिला। अक्टूबर में होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में यह आंकड़े काफी अहम होंगे।
59 देशों में भारतीयों के लिए घूमना हुआ आसान
एक तरफ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है तो वहीं अब विदेश घुमने वाले भारतियों के लिए भी एक खुशखबरी है..। भारतीय पासपोर्ट धारकों को पहले कई देशों में वीजा को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कई देशों ने वीजा के नियमों में बदलाव किए हैं, जिनसे भारतीय पासपोर्ट धारकों को काफी राहत मिली है। अब 59 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल या बिना वीजा के यात्रा करने की सहूलियत दे रहे हैं। इन देशो में ओमान, फ्रांस और जापान जैसे देश शामिल हैं।
दो भारतीयों को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
पता चल जाएगा भूकंप के बाद झटके कहां-कहां आएंगे
भारत में भूकंप के झटकों से भयावह स्थिति पैदा हो जाती है... अभी ये अनुमान लगाना संभव नहीं है कि भूकंप कब आएगा। मगर अब कम से कम भूकंप के बाद आने वाले झटकों के टार्गेट एरिया के बारे में पता लगाया जा सकेगा।भूकंप के बाद के हालात में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) बड़ी भूमिका निभा सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक और गूगल मिलकर एक AI सिस्टम पर काम कर रहे हैं जिससे दुनियाभर में भूकंप के डेटाबेस का विश्लेषण किया जा सके। दरअसल, इस डेटाबेस के जरिए ये अनुमान लगाया जाएगा कि भूकंप के बाद झटके कहां आ सकते हैं। आफ्टरशॉक्स के बारे में जानकारी मिलने से आपातकालीन सेवाओं की शुरुआत और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने को लेकर प्लान तैयार करने में काफी मदद मिल सकती है।
अमित ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण
एशियाड में भारतीय खिलाड़ी सोने चांदी की बरसात कर रहे हैं। एशियन गेम्स की 14वें दिन एशियाड में शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग में अमित पंघाल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।वहीं, ब्रिज में प्रणब बर्धन (60 साल) और शिबनाथ सरकार (56) की जोड़ी ने मेन्स पेयर स्पर्धा में गोल्ड दिलाया। तो वहीं भारतीय महिला स्क्वॉश ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।